Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

वरुण धवन बने पिता, नताशा दलाल ने दिया प्यारी सी बेटी को जन्म

हमें फॉलो करें वरुण धवन बने पिता, नताशा दलाल ने दिया प्यारी सी बेटी को जन्म

WD Entertainment Desk

, मंगलवार, 4 जून 2024 (09:44 IST)
Varun Dhawan becomes father: बॉलीवुड एक्टर वरुण धवन के घर नया मेहमान आ गया है। नताशा दलाल ने 3 जून को एक प्यारी सी बेटी को जन्म ‍दिया है। वरुण धवन के पिता डेविड धवन ने इस बात की पुष्टि की है। डेविड अपनी पोती और बहू से मिलने अस्पताल भी पहुंचे थे। 
 
अस्पताल से लौटते समय जब पैपराजी ने डेविड से सवाल पूछा तो उन्होंने बताया कि उनके घर बेबी गर्ल आई है। 3 जून को ही लेबर पेन के बाद नताशा को अस्पताल में एडमिड कराया गया था। 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by VarunDhawan (@varundvn)

वरुण धवन ने भी सोशल मीडिया के जरिए पिता बनने की खुशखबरी शेयर की है। उन्होने लिखा, 'हमारी बेबी गर्ल यहां हैं। मां और बच्चे के लिए प्रार्थना करने के लिए धन्यवाद। हरे राम हरे राम, राम राम हरे हरे कृष्णा हरे कृष्णा कृष्णा हरे हरे।'
 
बता दें कि वरुण धवन और नताशा दलाल बचपन के दोस्त हैं। दोनों ने लंबे समय तक एक दूसरे को डेट करने के बाद 24 जनवरी 2021 को शादी रचाई थी। 18 फरवरी 2024 को वरुण धवन ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर घोषणा की थी कि वह और उनकी पत्नी नताशा दलाल अपने पहले बच्चे की उम्मीद कर रहे हैं। 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

सनी लियोनी की पहली तमिल फिल्म कोटेशन गैंग का फर्स्ट लुक आउट, एकदम अलग अवतार में नजर आईं एक्ट्रेस