Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

छठी क्लास में नताशा दलाल से पहली बार मिले थे वरुण धवन, 3-4 बार कर दिया था रिजेक्ट

हमें फॉलो करें छठी क्लास में नताशा दलाल से पहली बार मिले थे वरुण धवन, 3-4 बार कर दिया था रिजेक्ट

WD Entertainment Desk

, मंगलवार, 4 जून 2024 (15:38 IST)
Varun Dhawan Natasha Dalal become parents: बॉलीवुड एक्टर वरुण धवन पिता बन गए हैं। एक्टर की पत्नी नताशा दलाल ने 3 जून की रात मुंबई के हिंदुजा अस्पताल में एक प्यारी सी बेटी को जन्म दिया है। वरुण और नताशा 24 जनवरी 2021 को शादी के बंधन में बंधे थे। वरुण और नताशा बचपन के दोस्त हैं। 
 
वरुण, नताशा से पहली बार तब मिले थे जब वो छठी क्लास में थे। बचपन से दोस्त होने के बावजूद, वरुण और नताशा की लव स्टोरी एक म्यूजिक कंसर्ट के दौरान शुरू हुई। उस वक्त दोनों 11वीं या 12वीं में पढ़ते थे। 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by VarunDhawan (@varundvn)

वरुण ने एक इंटरव्यू में खुलासा किया था कि नताशा ने उन्हें 3-4 बार रिजेक्ट भी किया लेकिन आखिर में उन्होंने वरुण की फीलिंग्स के स्वीकार किया। वरुण ने कई प्लेटफॉर्म पर नताशा के लिए अपना प्यार जताया। लेकिन साल 2017 में खबर आई की वरुण ने अपनी गर्लफ्रेंड नताशा दलाल से ब्रेकअप कर लिया। लेकिन वरुण ने इन खबरों को खारिज कर दिया और इन्हें अफवाह बताया।
साल 2018 में वरुण और नताशा की शादी की अफवाहें फैलने लगी और साल 2019 में भी जारी रहा। वरुण ने इस पर रिएक्शन दिया और कहा कि वह इतनी जल्दी शादी नहीं करेंगे। साल 2020 में फिर शादी की चर्चा फिर शुरू हुई और थाइलैंड में हनीमून मनाने की प्लानिंग की खबरें भी सामने आईं।
लेकिन कोरोनावायरस की वजह ये संभव नहीं हो पाया। आखिरकार वरुण और नताशा 2021 में अपने परिवार की मौजूदगी में शादी केबंधन में बंध गए। अब वह एक प्यारी सी बेटी के माता-पिता भी बन गए हैं।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

कौन हैं पंचायत 3 में विकास की पत्नी खुशबू का किरदार निभाने वाली एक्ट्रेस, असल जिंदगी में हैं बेहद ग्लैमरस