फिल्म 'रंगीला' के गाने में उर्मिला मातोंडकर ने जैकी श्रॉफ की बनियान पहन लगाई थी समंदर किनारे दौड़

Webdunia
रविवार, 31 अक्टूबर 2021 (13:34 IST)
बॉलीवुड एक्ट्रेस उर्मिला मातोंडकर साल 1995 में रिलीज हुई फिल्म 'रंगीला' में जैकी श्रॉफ और आमिर खान के साथ नजर आई थी। यह फिल्म जबरदस्त हिट हुई थी, इसके बाद उर्मिला को रंगीला गर्ल के तौर पर पहचाना जाने लगा। बीते दिनों उर्मिला मातोंडकर ने इस फिल्म से जुड़ा एक दिलचस्प किस्सा साझा किया था।
 
 
उर्मिला मातोंडर 'जी कॉमेडी शो' में पहुंची थीं। इस दौरान उन्होंने फिल्म रंगीला का किस्सा साझा करते हुए बताया कि फिल्म के सुपरहिट गाने तन्हा तन्हा में उन्होंने समंदर की लहरों पर भागते हुए व्हाइट ड्रेस पहनी थी। वो दरअसल जैकी श्रॉफ की बनियान थी।
 
हालांकि शुरुआत में उर्मिला को ये थोड़ा अजीब लगा था लेकिन फिर वो इसके लिए तैयार हो गईं। फिल्म के मेकर्स ने कास्ट को पहले ही बताया था कि गाना इस तरह शूट होगा कि वो किसी भी तरह से कॉपी ना हो। सब कुछ ऑरिजिनल आइडिया के साथ फिल्माया जाएगा जिसके बाद खुद जैकी श्रॉफ ने ये आइडिया दिया था कि उर्मिला को उनकी बनियान पहन लेनी चाहिए।
 
बता दें कि इस गाने में उर्मिला मातोंडकर समंदर किनारे एक लॉन्ग बनियान पहने दौड़ती नजर आती हैं। यह फिल्म इतनी हिट हुई कि इसे इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल ऑफ इंडिया में भी दिखाया गया। इस फिल्म को उस साल 7 फिल्मफेयर अवॉर्ड मिले थे।
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

बॉलीवुड हलचल

महेश भट्ट का विवादों से रहा है पुराना नाता, बेटी को किस कर बुरे फंसे थे निर्देशक

वाइन पीने की चाह में गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा ने अपनाया ईसाई धर्म

बॉलीवुड के बाद अब साउथ इंडस्ट्री में धमाल मचाएगी किल, तमिल और तेलुगु में बनेगा फिल्म का रीमेक

लगातार मिल रही धमकियों के बीच सलमान खान ने किया दुबई मॉल का दौरा, सुपरस्टार को देखने उमड़ी फैंस की भीड़

तुम्बाड को सिनेमाघरों में मिल रहा जबरदस्त रिस्पॉन्स, 7 दिनों में किया इतना कलेक्शन

सभी देखें

जरूर पढ़ें

स्त्री 2 फिल्म समीक्षा : विक्की की टीम का इस बार सरकटा से मुकाबला

खेल खेल में मूवी रिव्यू: अक्षय कुमार की कॉमिक टाइमिंग जोरदार, लेकिन ‍क्या फिल्म है मजेदार?

वेदा फिल्म समीक्षा: जातिवाद की चुनौती देती जॉन अब्राहम और शरवरी की फिल्म | Vedaa review

औरों में कहां दम था मूवी रिव्यू: अजय देवगन और तब्बू की फिल्म भी बेदम

Kill movie review: खून के कीचड़ से सनी सिंगल लोकेशन थ्रिलर किल

अगला लेख
More