ULLU App पर Hotspot सीरिज की नई कहानी रातें रंगीन बनाएं Raatein Rangeen Banaayein : हॉटलाइन कॉल बना जंजाल
उल्लू एप ULLU App पर 5 नवंबर से हॉटस्पॉट Hotspot सीरिज में नई कहानी रातें रंगीन बनाएं (Raatein Rangeen Banaayein) की स्ट्रीमिंग शुरू होगी। यह एक लड़के और लड़की की कहानी है।
Publish Date: Wed, 03 Nov 2021 (10:23 IST)
Updated Date: Wed, 03 Nov 2021 (13:46 IST)
ULLU App पर अपराध और सेक्स के इर्दगिर्द कहानियां बुनी जाती हैं जिन्हें बहुत देखा जाता है। हॉटस्पॉट (Hotspot ) सीरिज के अंतर्गत नई कहानी 'रातें रंगीन बनाएं' (Raatein Rangeen Banaayein) की स्ट्रीमिंग 5 नवंबर से शुरू होगी।
हॉटलाइन कॉल के जरिये ठगी किए जाने के किस्से हम अक्सर सुनते रहते हैं। इसी को आधार बना कर यह कहानी बनाई गई है। एक पेड हॉटलाइन पर एक लड़के की कॉलगर्ल से बात होती है। कॉलगर्ल उससे 2 हजार रुपये अपने अकाउंट में ट्रांफसर करने को कहती है जो लड़का तुरंत कर देता है।
इसके बाद दोनों के बीच कामुक बातें शुरू हो जाती हैं। इन मीठी-मीठी बातों में दोनों को बहुत आनंद आता है। दोनों एक-दूसरे की ओर आकर्षित हो जाते हैं। फोन से परे दोनों का मिलना-जुलना शुरू हो जाता है।
एक दिन लड़की कहती है कि उसे मां के ऑपरेशन के लिए पैसों की सख्त जरूरत है। लड़का मदद करता है, लेकिन इसके बाद से लड़की का मोबाइल बंद हो जाता है। क्या है राज? देखिए रातें रंगीन में।