100 पाउंड कमाने के लिए खंभे पर लटके अक्षय कुमार, वायरल हुआ वीडियो

Webdunia
अक्षय कुमार इन दिनों अपनी फैमिली के साथ वेकेशन पर है। अक्षय अपने स्टंट और एक्शन से सबको चौंका देते हैं। हाल ही में अक्षय कुमार का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खुब वायरल हो रहा है। इस वीडियो में अक्षय 100 पाउंड के लिए खंभे से लटके नजर आ रहे हैं।
इस वीडियो को अक्षय कुमार की पत्नी ट्विंकल खन्ना ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया है। इस वीडियो में दिख रहा है कि अक्षय पैसे कमाने के लिए एक रॉड को पकड़कर लटके हुए हैं। रॉड को पकड़कर एक निश्चित समय तक लटके रहने पर 100 पाउंड्स मिलेंगे। इसलिए अक्षय रॉड पर लटके।

इस वीडियो को शेयर करते हुए टि्वंकल ने मजेदार कैप्शन लिखा, 'अक्षय यहां लटके हुए हैं। फोर्ब्स की लिस्ट में नाम दर्ज होने से वो खुश नहीं हैं। वो तुरंत पैसे कमाना चाहते हैं। ऐसा करके उन्होंने 100 पाउंड कमा लिए।'
 
हाल ही में जानी-मानी बिजनेस मैगजीन 'फोर्ब्स' ने दुनियाभर में एक साल में सबसे ज्यादा कमाई करने वाले सितारों की सूची जारी की है। इसमें भारत से इस बार केवल बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार ही जगह बना पाए हैं। जो कि इस सूची में 33वें नंबर में है।  मैगजीन के अनुसार, अक्षय कुमार की कुल कमाई करीब 422 करोड़ रुपए यानी 65 मिलियन डॉलर रही।
 
अक्षय कुमार के वर्कफ्रंट की बात करें तो वह आखिरी बार 'केसरी' में नजर आए थें। जिस ने बॉक्स ऑफिस में अच्छी खासी कमाई की। अब अक्षय भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन के पहली बार मंगल ग्रह पर भारत के मिशन पर आधारित फिल्म 'मिशन मंगल' में नजर आने वाल हैं। इसके अलावा वह रोहित शेट्टी की फिल्म 'सूर्यवंशी' में भी नजर आने वाले है। 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

बॉलीवुड हलचल

विक्की विद्या का वो वाला वीडियो का टीजर रिलीज, राजकुमार राव-तृप्ति डिमरी ने किया 97 प्रतिशत पारिवारिक मनोरंजन का वादा

वीर दास होंगे इंटरनेशनल एमी अवॉर्ड्स होस्ट करने वाले पहले भारतीय, जताई खुशी

सिनेमाघरों में तहलका मचाने आ रही होम्बले फिल्म्स की बघीरा, इस दिन होगी रिलीज

तारक मेहता के टप्पू की टीवी पर वापसी, पुष्पा इम्पॉसिबल में निगेटिव किरदार निभाएंगे भव्य गांधी

अनुष्का सेन ने हासिल की बड़ी उपलब्धि, बनीं साउथ कोरिया के बिलबोर्ड पर फीचर होने वाली पहली इंडियन स्टार

सभी देखें

जरूर पढ़ें

स्त्री 2 फिल्म समीक्षा : विक्की की टीम का इस बार सरकटा से मुकाबला

खेल खेल में मूवी रिव्यू: अक्षय कुमार की कॉमिक टाइमिंग जोरदार, लेकिन ‍क्या फिल्म है मजेदार?

वेदा फिल्म समीक्षा: जातिवाद की चुनौती देती जॉन अब्राहम और शरवरी की फिल्म | Vedaa review

औरों में कहां दम था मूवी रिव्यू: अजय देवगन और तब्बू की फिल्म भी बेदम

Kill movie review: खून के कीचड़ से सनी सिंगल लोकेशन थ्रिलर किल

अगला लेख
More