Publish Date: Wed, 01 Dec 2021 (12:14 IST)
Updated Date: Wed, 01 Dec 2021 (12:22 IST)
ट्विंकल खन्ना की अपनी अलग पहचान है। एक लेखिका का रूप में जानी जाती हैं और उनका लिखा पढ़ने में बहुत मजेदार होता है। ट्वीक इंडिया के यूट्यूब चैनल पर वे सेलिब्रिटीज़ के इंटरव्यू भी करती हैं।
इस शो में उनकी लेटेस्ट मेहमान थीं काजोल जिसके साथ ट्विंकल ने मजेदार बातचीत की। बातों-बातों में ही ट्विंकल ने काजोल को बताया कि वे अपने बच्चों का खर्चा खुद उठाती हैं। अक्षय से कोई मदद नहीं लेती।
इसके पीछे उन्होंने दिलचस्प वजह बताई। ट्विंकल का कहना है कि वे बच्चों को कह सकती हैं कि तुम पढ़े-लिखे हो तो सिर्फ मेरी वजह से।
इस पर काजोल ने भी बताया कि वे ऑनलाइन बिल्स भरती हैं जबकि उनके पति अजय देवगन ऑफलाइन बिल्स का पेमेंट करते हैं। जहां तक बच्चों की पढ़ाई का सवाल है तो दोनों मिल जुल कर ध्यान रखते हैं।