टीवी की पहली महिला अभिनेत्री बेट्टी व्हाइट का निधन, अमेरिकी राष्ट्रपति ने जताया शोक

Webdunia
शनिवार, 1 जनवरी 2022 (13:19 IST)
Photo - Twitter
टीवी की पहली महिला अभिनेत्री और गोल्डन गर्ल के नामसे मशहूर बेट्टी व्हाइट का 99 साल की उम्र में निधन हो गया है। 'द गोल्डन गर्ल्स' और 'द मैरी टायलर मूर शो' में अभिनय कर बेट्टी व्हाइट ने अमेरिकी टेलीविजन में दर्शकों के बीच अपनी एक अलग जगह बनाई थीं।

 
टीवी के इतिहास में बेट्टी व्हाइट सबसे अधिक वक्त तक काम करने वाली एक्ट्रेस थीं। उन्होंने सात दशकों से अधिक समय तक अमेरिकी टेलीविजन पर काम किया। बेट्टी व्हाइट के निधन से हॉलीवुड में शोक की लहर है। अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने भी एक्ट्रेस के निधन पर शोक जताया है। 
 
बेट्टी व्हाइट ने 2011 में 'सैटरडे नाइट लाइव' की मेजबानी भी की। बेट्टी व्हाइट को 'द मैरी टायलर मूर' शो में उनके चरित्र के लिए दो बार एमी अवॉर्ड से सम्मानित किया गया।

बॉलीवुड 2021 की बेस्ट फिल्म, बेस्ट एक्टर, सेक्सी एक्ट्रेस चुनिए, सर्वेक्षण में हिस्सा लेने के लिए क्लिक करें 
 
बेट्टी व्हाइट के नाम 115 एक्टिंग क्रेडिट्स भी हैं और द बोल्ड एंड द ब्यूटीफुल, लेडीज में, दैट 70 शो, बॉस्टन लीगल, हॉट इन क्लेवलैंड, के अलावा भी कई सारे शो का हिस्सा रहीं थीं। बेट्टी को कई सारे अवॉर्ड भी मिल चुके हैं।
 
बेट्टी व्हाइट ने 2010 में लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड सहित तीन स्क्रीन एक्टर्स गिल्ड अवॉर्ड जीते, 2011 में उन्होंने अपनी एक किताब के ऑडियो संस्करण के लिए ग्रैमी जीता था। 
 

सम्बंधित जानकारी

खुशी कपूर संग रोमांस करते दिखेंगे जुनैद खान, अनटाइटल्ड रोमांटिक फिल्म की रिलीज डेट का हुआ ऐलान

लव एंड वॉर के साथ संजय लीला भंसाली पेश करेंगे नया लव ट्रायएंगल

एक्टिंग के बाद सिंगिंग की दुनिया में कदम रखने जा रहीं जैकलीन फर्नांडिस, स्टॉर्मराइडर गाने का टीजर रिलीज

ब्लैक कटआउट ड्रेस में मालविका मोहनन ने दिखाई सिजलिंग अदाएं, हॉट तस्वीरें वायरल

किरण राव की फिल्म लापता लेडीज अब जापान में होगी रिलीज

स्त्री 2 फिल्म समीक्षा : विक्की की टीम का इस बार सरकटा से मुकाबला

खेल खेल में मूवी रिव्यू: अक्षय कुमार की कॉमिक टाइमिंग जोरदार, लेकिन ‍क्या फिल्म है मजेदार?

वेदा फिल्म समीक्षा: जातिवाद की चुनौती देती जॉन अब्राहम और शरवरी की फिल्म | Vedaa review

औरों में कहां दम था मूवी रिव्यू: अजय देवगन और तब्बू की फिल्म भी बेदम

Kill movie review: खून के कीचड़ से सनी सिंगल लोकेशन थ्रिलर किल

अगला लेख
More