कौन हैं एक्टर शीजान खान? जिसपर लगा तुनिशा शर्मा को आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप

WD Entertainment Desk
रविवार, 25 दिसंबर 2022 (11:48 IST)
टीवी एक्ट्रेस तुनिशा शर्मा ने 24 दिसंबर को अपने शो 'अलीबाबा दास्तान ए काबुल' के सेट पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। तुनिशा की मां ने एक्टर शीजान खान पर अपनी बेटी को आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगाया है। पुलिस ने शीजान खान को गिरफ्तार कर लिया है।

 
बताया जा रहा है कि शीजान खान और तुनिशा शर्मा काफी क्लोज थे। टीवी शो अलीबाबा में दोनों की केमिस्ट्री को काफी पसंद किया जाता था। तुनिशा और शीजान लंबे समय से रिलेशनशिप में थे। हालांकि कुछ समय पहले दोनों का ब्रेकअप हो गया था। 
 
कौन है शीजान खान
शीजान मोहम्मद खान का जन्म 9 सितंबर, 1994 को मुंबई के हुआ है। वह पेशे से एक्टर और मॉडल है। शीजान ने बेहद कम उम्र में एक्टिंग की दुनिया में कदम रखा था। सबसे पहले उन्होंने 'जोधा अकबर' में अकबर के बचपन की भूमिका निभाई थी। 
 
शीजान खान तारा फ्रॉम सितार, नजर, पृथ्वी बल्लभ और पवित्र- भरोसा का एक सफर जैसे कई टीवी सीरियल में अपनी एक्टिंग की लोहा मनवा चुके हैं। तुनिषा शर्मा के साथ शीजान खान टीवी सीरियल 'अली बाबा दास्तान ए काबुल' में काम कर रहे थे।
 
कुछ समय पहले शीजान ने तुनिशा से ब्रेकअप कर लिया था। ब्रेकअप के बाद तुनिशा डिप्रेशन में रहने लगी थी। वह सुसाइड से पहले शूटिंग सेट पर शीजन के मेकअप रूम में गई थीं। इसके बाद तुनिशा ने वहीं फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।
Edited By : Ankit Piplodiya 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

बॉलीवुड हलचल

कोई मिल गया में जादू के गेटअप में था यह एक्टर, इस वजह से मिला था रोल

क्या महामंडलेश्वर बनने के लिए ममता कुलकर्णी ने दिए 10 करोड़ रुपए? पूर्व एक्ट्रेस ने तोड़ी चुप्पी

लाइव कॉन्सर्ट में सोनू निगम की पीठ में उठा भयानक दर्द, बोले- ऐसा लगा जैसे मेरी रीढ़ में सुई चुभो दी गई हो

अक्षय कुमार की स्काई फोर्स ने बॉक्स ऑफिस पर दिखाया दम, 10 दिन में किया 100 करोड़ का कलेक्शन

भारतीय-अमेरिकी संगीतकार और उद्यमी चंद्रिका टंडन ने जीता ग्रैमी अवॉर्ड, देखिए विनर्स की पूरी लिस्ट

सभी देखें

जरूर पढ़ें

भूल भुलैया 3 मूवी रिव्यू: हॉरर और कॉमेडी का तड़का, मनोरंजन से दूर भटका

सिंघम अगेन फिल्म समीक्षा: क्या अजय देवगन और रोहित शेट्टी की यह मूवी देखने लायक है?

विक्की विद्या का वो वाला वीडियो फिल्म समीक्षा: टाइटल जितनी नॉटी और फनी नहीं

जिगरा फिल्म समीक्षा: हजारों में एक वाली बहना

Devara part 1 review: जूनियर एनटीआर की फिल्म पर बाहुबली का प्रभाव

अगला लेख
More