Dharma Sangrah

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

14 साल की उम्र में तुनिषा शर्मा ने रखा था एक्टिंग की दुनिया में कदम

Advertiesment
हमें फॉलो करें Tunisha Sharma Birthday

WD Entertainment Desk

, शनिवार, 4 जनवरी 2025 (11:03 IST)
टीवी एक्ट्रेस तुनिषा शर्मा ने 24 दिसंबर 2022 को फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। अगर तुनिषा आज जिंदा होती तो वह अपना 23वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रही होती। हालांकि अपने पिता के निधन के बाद से ही तुनिषा अपना बर्थडे नहीं मनाती थीं।
 
तुनिषा के निधन से इंडस्ट्री और उनके परिवार को गहरा सदमा लगा था। तुनिषा शर्मा के जन्मदिन के मौके पर जानते हैं उनसे जुड़ी कुछ बातें....
 
Tunisha Sharma Birthday
तुनिषा शर्मा महज 14 साल की उम्र में एक्टिंग करियर की शुरुआत की थी। वह सबसे पहले टीवी शो 'भारत का वीर पुत्र : महाराणा प्रताप' में नजर आई थीं। इस शो से उन्हें काफी फेम मिला था। 
 
तुनिषा शर्मा चक्रवर्ती अशोक सम्राट, इंटरनेट वाला लव और इश्क सुभानअल्लाह जैसे शोज में भी काम किया। टीवी शोज के अलावा तुनिषा कई फिल्मों में भी काम कर चुकी थीं। उन्हें फितूर, बार बार देखो, दबंग 3 और कहानी 2 जैसी फिल्मों में देखा गया था।
 
Tunisha Sharma Birthday
तुनिषा ने कुछ म्यूजिक वीडियो में भी काम किया था। उनके म्यूजिक वीडियो में हीरिये, मन बसिया, तू बैठा मेरे सामने शामिल है। तुनिषा 'अली बाबा : दास्तान ए काबुल' में नजर आ रही थीं। इसी शो के सेट पर उन्हें फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

15 साल की उम्र में हो गई थी निरूपा राय की शादी, बॉलीवुड में मां के चरित्र को दिया नया आयाम