Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

टाइगर श्रॉफ ने खोला राज, क्यों जाते हैं दिशा पाटनी के साथ डिनर पर

हमें फॉलो करें टाइगर श्रॉफ ने खोला राज, क्यों जाते हैं दिशा पाटनी के साथ डिनर पर
टाइगर श्रॉफ और दिशा पाटनी बॉलीवुड के पॉपुलर कपल्स में से एक हैं। दोनों ने फिल्म बागी 2 में साथ काम किया था तब से इनके अफेयर की चर्चा जोरो पर हैं। हालांकि दोनों ने अभी तक अपने रिलेशनशिप पर खुलकर बात नहीं की है। हाल ही में एक इंटरव्यू में टाइगर ने दिशा के साथ अपने रिश्ते के बारे में बात की।
 
webdunia
टाइगर ने कहा कि हम दोनों बस एक अच्छे दोस्त हैं और इसलिए वह बाहर साथ घूमने निकलते हैं और लोग हमारे साथ होने का इंजाय कर रहे हैं। दिशा उनकी अच्छी दोस्त हैं इसलिए वह उनके साथ कॉफी या डिनर पर साथ जाते हैं। इसके अलावा लोगों को जो समझना है समझें। 
 
webdunia
टाइगर के 29वें बर्थडे पर उन्हें दिशा के साथ देखा गया था। इस दौरान वह एक डिनर डेट पर भी गए थे। फैंस इस जोड़ी को खूब पसंद करते हैं। टाइगर और दिशा हमेशा अपने रिलेशनशिप से इनकार करते रहे हैं और एक दूसरे को अच्छा दोस्त बताते हैं।
 
बागी 2 के बाद अब टाइगर श्रॉफ 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर-2' में नजर आएंगे। इस फिल्म में उनके साथ तारा सुतारिया और अनन्या पांडे भी हैं। वहीं, दिशा पाटनी सलमान खान के साथ फिल्म भारत में नजर आने वाली हैं।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

खत्म हुई भारत की शूटिंग, कैटरीना कैफ ने खास फोटो शेयर करके टीम को कहा शुक्रिया