dharma sangrah
✕

बागी 2 ट्रेलर : टाइगर का पावर पैक परफॉर्मेंस

Webdunia
बागी-2 का ट्रेलर रिलीज़ हो गया है और इसे देखकर अब फिल्म का और इंतज़ार नहीं हो सकता। शानदार एक्शन और स्टोरी से भरी यह फिल्म वाकई दमदार होने वाली है। टाइगर श्रॉफ और दिशा पाटनी स्टारर इस फिल्म के ट्रेलर में कई धमाकेदार सीन हैं।


जैसा कि दावा था इस फिल्म में पिछली फिल्म से भी ज़्यादा शानदार एक्शन हैं। ट्रेलर की शुरुआत प्यार और शादी की बातों से होती है लेकिन जैसे-जैसे कहानी आगे बढ़ती है स्टोरी और मज़ेदार होती जाती है। दिशा पाटनी को ट्रेलर की शुरुआत में ही दिखाया गया है। इससे लगता है उनका फिल्म में ज्‍यादा रोल नहीं है, लेकिन टाइगर श्रॉफ की बॉडी इस बार देखने लायक है।

फिल्म में एक डायलॉग है जिसमें वे कह रहे हैं जो ये तेरा टोर्चर है, वो मेरा वॉर्मअप है। पूरे ट्रेलर में सिर्फ एक आदमी उनकी बढ़ाई करता है और वो टाइगर को वन मैन आर्मी भी कहता है। टाइगर बहुत गुस्से में नज़र आते हैं। वे कई लोगों से लड़ रहे हैं।
रणदीप हुड्डा और मनोज वाजपेयी का अलग ही अवतार देखने को मिल रहा है। दिशा क्यूट और स्वीट नज़र आ रही हैं। अब तक उनका कोई एक्शन सीन देखने को नहीं मिला। हालांकि दोनों की लव स्टोरी का भी एक पार्ट बताया गया। साजिद नाडियाडवाला द्वारा निर्मित यह फिल्‍म 30 मार्च को रिलीज़ होने वाली है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

बॉलीवुड हलचल

रामायण देखने के 5 बड़े कारण: रणबीर कपूर का राम अवतार, यश का रावण रूप और भव्यता से चौंकाते दृश्य

बॉक्स ऑफिस: ‘रामायण’ ने दो दिनों में कमाए इतने करोड़ रुपये; प्री-दिवाली के असर के बाद अब त्योहार पर बड़े उछाल की तैयारी

Hanuman Ansh OTT Release: नीम करोली बाबा पर बनी ब्लॉकबस्टर 'हनुमान अंश' इस दिन Sony LIV पर होगी स्ट्रीम, जानें पूरी डिटेल

डॉक्टर से पर्दे की देवी तक: नेचुरल ब्यूटी और दमदार अदाकारी से 'रामायण' की सीता बनीं साई पल्लवी की अनकही कहानी

सुहाना खान ने गुनगुनाया 'तू मिल जाए' गाना, शाहरुख खान ने मजेदार कमेंट कर खींचा सबका ध्यान

सभी देखें

जरूर पढ़ें

उड़ता तीर मूवी रिव्यू: आयुष्मान खुराना की फिल्म में दिलचस्प आइडिया, लेकिन कॉमेडी के नाम पर निराशा

न बंदूक चली, न पड़ा थप्पड़: फिर भी सिनेमाघरों में क्यों चला 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का जादू?

नाना पाटेकर की पत्नी कौन थीं? 1978 में हुई थी शादी, फिर क्यों अलग रहने लगे दोनों, जानिए अनकही कहानी

रेखा की जिंदगी में अमिताभ सहित आए ये 6 पुरुष, पर क्यों नहीं मिला सच्चा प्यार?

रेखा की जिंदगी के 25 अनसुने किस्से: जब 'अग्ली डकलिंग' कहकर उड़ाया गया मजाक, मजबूरी में बनीं बॉलीवुड की 'एवरग्रीन दीवा'

अगला लेख