इस वजह से अपने माता-पिता से नफरत करने लगी थीं परिणीति चोपड़ा

WD Entertainment Desk
मंगलवार, 22 अक्टूबर 2024 (07:02 IST)
बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा 22 अक्टूबर को अपना बर्थडे सेलिब्रेट कर रही हैं। परिणीति का जन्म 1988 को अंबाला के एक पंजाबी परिवार में हुआ था। परिणीति को बचपन से ही पढ़ने लिखने का काफी शौक था। परिणीति ने शुरुआती पढ़ाई कॉन्वेंट जीसस एंड मैरी से पूरी की। इसके बाद आगे की पढ़ाई के लिए लंदन चली गईं। 
 
परिणीति ने मैनचेस्टर बिजनेस स्कूल से व्यापार, वित्त और अर्थशास्त्र में स्नातक किया। इसके बाद उन्होंने इन्वेस्टमेंट बैंकर के तौर पर कुछ साल काम किया लेकिन मंदी के चलते 2009 में वह भारत वापस लौट आईं।
 
परिणीति ने बॉलीवुड में अपने करियर की शुरुआत साल 2011 में आई फिल्म 'लेडिज वर्सेज रिक्की बहल' से की थी। इस फिल्म में परिणीति ने एक छोटी सी भूमिका निभाई थी। इस फिल्म के लिए वह सर्वश्रेष्ठ नवोदित अभिनेत्री के फिल्म फेयर पुरस्कार से सम्मानित भी की गई थीं। 
 
परिणीत चोपड़ा की जिंदगी में एक वक्त ऐसा भी आया था जब वह अपने माता-पिता से नफरत करने लगी थीं। परिणीति को घर में किसी से भी बात करना पसंद नहीं था। वह घर से बाहर निकलने से भी डरने लगी थीं। दरअसल, ये उस वक्त की बात है जब परिणीति स्कूल में पढ़ा करती थीं।
 
परिणीति पढ़ने लिखने में बेहद होशियार थीं। उनके पिता के पास कार खरीदने के पैसे नहीं थे, तो वह साइकिल से ही स्कूल जाती थीं। स्कूल के रास्ते में कुछ दूर तक उनके माता-पिता उन्हें छोड़ा करते थे। आगे का सफर वह खुद ही तय करती। इस बीच रास्ते में उन्हें कुछ लड़के मिलते, जो उन्हें परेशान किया करते थे।
 
परिणीति ने एक इंटरव्यू में खुलासा किया था कि जब भी वह स्कूल जाती तो रास्ते में कुछ लड़ते उनका पीछा करते, रास्ते भर उन्हें चिढ़ाते, इतना ही नहीं कई बार वह मेरे स्कर्ट को उठाने की कोशिश करते। इस वजह से परिणीति बेहद परेशान हो गई थीं। हर ‍दिन छेड़छाड़ का शिकार होने की वजह से परिणीति को अपने माता-पिता से नफरत होने लगी। 
 
परिणीति को लगता था कि उनकी वजह से ही उन्हें साइकिल से स्कूल जाना पड़ रहा है। बाद में परिणीति को एहसास हुआ कि उनके माता-पिता के पास गाड़ी खरीदने के पैसे नहीं थे और वो चाहते थे कि उनकी बेटी किसी से न डरे। इसलिए वह उन्हें आधे रास्ते तक ही छोड़ने के लिए आते थे।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

बॉलीवुड हलचल

फुलेरा गांव में शुरू हुआ चुनावी घमासान, 'पंचायत 4' का टीजर रिलीज, इस दिन प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम होगी सीरीज

विपुल अमृतलाल शाह की राजनीतिक थ्रिलर गवर्नर में नजर आएंगे मनोज बाजपेयी!

ढलते सूरज के सामने शमा सिकंदर ने फ्लॉन्ट किया कर्वी फिगर, समंदर किनारे से शेयर की तस्वीरें

भूल चूक माफ का प्रमोशन करने वामिका गब्बी संग इंदौर पहुंचे राजकुमार राव, बोले- यहां आकर अपनापन महसूस होता है

क्या दूसरी शादी के 5 महीने बाद नागा चैतन्य बनने वाले हैं पिता, शोभिता धुलिपाला की प्रेग्नेंसी का सच आया सामने!

सभी देखें

जरूर पढ़ें

रेड 2 मूवी रिव्यू: रेड की परछाई में भटकी अजय देवगन की एक औसत फिल्म

बॉडीकॉन ड्रेस पहन पलक तिवारी ने फ्लॉन्‍ट किया कर्वी फिगर, लिफ्ट के अंदर बोल्ड अंदाज में दिए पोज

मोनोकिनी पहन स्विमिंग पूल में उतरीं राशि खन्ना, बोल्ड अदाओं से इंटरनेट पर मचाया तहलका

मोनालिसा ने फिर गिराई बिजलियां, जंप सूट में शेयर की सुपर हॉट तस्वीरें

जाट मूवी रिव्यू: सनी देओल का ढाई किलो का हथौड़ा और सॉरी बोल का झगड़ा

अगला लेख
More