सात नहीं केवल चार फेरे लेकर एक-दूसरे के जीवन साथी बने रणबीर कपूर और आलिया भट्ट, जानिए वजह

Webdunia
शुक्रवार, 15 अप्रैल 2022 (13:38 IST)
बॉलीवुड का क्यूट कपल रणबीर कपूर और आलिया भट्ट 5 साल तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद 14 अप्रैल को शादी के बंधन में बंध चुके हैं। दोनों की शादी की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं। वहीं रणबीर-आलिया की शादी से जुड़ी कई जानकारियां भी सामने आ रही है।

 
आलिया भट्ट के भाई रहुल भट्ट ने खुलासा किया है कि रणबीर-आलिया ने सात जन्मों का साथ निभाने का वादा सात नहीं सिर्फ चार फेरे लेकर किया है। रणबीर कपूर और आलिया भट्ट ने सिर्फ चार फेरे लिए हैं। राहुल भट्ट ने यह खुलासा इंडिया टुडे को दिए एक इंटरव्यू के दौरान‍ किया है।
 
राहुल भट्ट ने बताया कि रणबीर-आलिया की शादी एक विशेष पंडित ने करवाई है, जो कई सालों से कपूर खानदान से जुड़े हुए हैं। उन्होंने हर एक फेरे का महत्व समझाया। एक होता है धर्म के लिए, एक होता है संतान के लिए, तो यह वास्तव में आकर्षक था।
 
उन्होंने कहा, हम इससे अवगत नहीं हुए हैं। मैं कई जातियों के घर से आता हूं। तो, यह आकर्षक था। रिकॉर्ड के लिए 7 फेरे नहीं बल्कि 4 फेरे थे। और मैं सभी 4 फेरे के दौरान वहीं पर था। 
 
बता दें कि रणबीर कपूर और आलिया भट्ट को शादी के बाद सेलेब्स और फैंस की तरफ से ढ़ेरों बधाईयां मिल रही है। वहीं सभी को इस न्यूलीवेड कपल के रिसेप्शन का इंतजार था। लेकिन नीतू कपूर ने साफ कर दिया है कि कोई भी वेडिंग रिसेप्शन आयोजित होगा।
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

बॉलीवुड हलचल

फिल्म रंगीला में टपोरी दिखने के लिए आमिर खान ने किया था यह काम

महेश भट्ट का विवादों से रहा है पुराना नाता, बेटी को किस कर बुरे फंसे थे निर्देशक

वाइन पीने की चाह में गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा ने अपनाया ईसाई धर्म

बॉलीवुड के बाद अब साउथ इंडस्ट्री में धमाल मचाएगी किल, तमिल और तेलुगु में बनेगा फिल्म का रीमेक

लगातार मिल रही धमकियों के बीच सलमान खान ने किया दुबई मॉल का दौरा, सुपरस्टार को देखने उमड़ी फैंस की भीड़

सभी देखें

जरूर पढ़ें

स्त्री 2 फिल्म समीक्षा : विक्की की टीम का इस बार सरकटा से मुकाबला

खेल खेल में मूवी रिव्यू: अक्षय कुमार की कॉमिक टाइमिंग जोरदार, लेकिन ‍क्या फिल्म है मजेदार?

वेदा फिल्म समीक्षा: जातिवाद की चुनौती देती जॉन अब्राहम और शरवरी की फिल्म | Vedaa review

औरों में कहां दम था मूवी रिव्यू: अजय देवगन और तब्बू की फिल्म भी बेदम

Kill movie review: खून के कीचड़ से सनी सिंगल लोकेशन थ्रिलर किल

अगला लेख
More