Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

शादी के बंधन में बंधे रणबीर-आलिया, कई जानी-मानी हस्तियां हुईं शामिल

हमें फॉलो करें शादी के बंधन में बंधे रणबीर-आलिया, कई जानी-मानी हस्तियां हुईं शामिल
, गुरुवार, 14 अप्रैल 2022 (22:16 IST)
मुंबई। बॉलीवुड की दुनिया की दो सबसे हॉट सितारे रणबीर कपूर और आलिया भट्ट गुरुवार को शादी के बंधन में बंध गए। उनकी शादी पाली हिल स्थित उनके वास्तु आवास पर बड़े ही धूमधाम से हुई। बॉलीवुड अभिनेत्री आलिया भट्ट के पति-पत्नी बनने के तुरंत बाद सोशल मीडिया इंस्टाग्राम पर अपने 'मिस्टर राइट' रणबीर कपूर के साथ खुशी का इजहार करते हुए तस्वीरें साझा कीं।

 
शादी समारोह में नीतू कपूर, रिद्धिमा कपूर, शाहीन भट्ट, सोनी राजदान, महेश भट्ट, पूजा भट्ट, करीना कपूर खान, सैफ अली खान, करिश्मा कपूर, करण जौहर, नव्या नवेली नंदा और आकाश अंबानी सहित कई जानी-मानी हस्तियां शामिल हुईं। आज गुरुवार सुबह 7 बजे से मेहमानों के आने का सिलसिला जारी हो गया था।

 
शादी समारोह की शुरुआत बुधवार को वास्तु में गणेश भगवान के पूजन के साथ हुई। आज ही के दिन ठीक 43 साल पहले नीतू और दिग्गज दिवंगत अभिनेता ऋषि कपूर शादी के बंधन में बंधे थे। अभिनेता रणधीर कपूर ने बताया कि परिवार के लिए यह एक बड़ा दिन है और चिंटू (ऋषि कपूर) को यहां होना चाहिए था। हम उन्हें हर दिन याद करते हैं, लेकिन आज उनकी काफी याद आ रही है। रणबीर और आलिया को जीवन के इस नए अध्याय की शुरुआत करते हुए देखकर अच्छा लगा। काश! ऋषि इस पल को देखने के लिए यहां होते। मुझे आज उनकी बहुत कमी खल रही है।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

Mrs Kapoor हुई आलिया, रणबीर के साथ लिए सात फेरे, देखें शादी के फोटो