मनमोहन सिंह अवतार में अनुपम खेर, फिल्म का फर्स्ट लुक किया जारी

Webdunia
अनुपम खेर ने हाल ही में अपनी आने वाली फिल्म 'द एक्सीडेंटल प्राइम मिनिस्टर' का फर्स्ट लुक शेयर किया है। इसमें अनुपम खेर का मनमोहन सिंह अवतार देखने को मिल रहा है। दर्शक इसे पसंद भी कर रहे हैं। 
 
भारत के पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह पर आधारित इस फिल्म 'द एक्सीडेंटल प्राइम मिनिस्टर' में अनुपम खेर लीड रोल निभा रहे हैं। अनुपम खेर ने फर्स्ट लुक शेयर किया जिसमें वे बिलकुल मनमोहन सिंह जैसे लग रहे हैं। नीली पगड़ी, सफेद दाढ़ी, सादा कुर्ता पजामा, चश्मा और शांत चेहरा। इस लुक को देखकर लगता है कि अनुपम खेर से बेहतर इसे कोई और निभा ही नहीं सकता था। 
 
अनुपम खेर ने लिखा फिल्म 'द एक्सीडेंटल प्राइम मिनिस्टर' से भारत के पुर्व प्रधानमंत्री डॉक्टर मनमोहन सिंह का पहला लुक शेयर करते हुए खुशी महसूस हो रही है। 
 
फिल्म को विजय रत्नाकर गुट्टे ने निर्देशित किया है। इसके प्रोड्युसर बोहरा ब्रदर्स हैं। साथ ही क्रिएटिव प्रोड्युसर हंसल मेहता है। फिल्म संजय बारू की किताब पर आधारित है जिसका नाम भी 'द एक्सीडेंटल प्राइम मिनिस्टर' ही है। फिल्म का ट्रेलर और रिलीज़ डेट जल्द ही सामने आएगी। 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

बॉलीवुड हलचल

सलमान खान की आगामी फिल्म 'सिकंदर': एक नायक की कहानी

IIFA Awards 2025 : लापता लेडीज ने मारी बाजी, 10 कैटेगरी में जीते अवॉर्ड

शाहिद कपूर ने स्टेज पर एक्स गर्लफ्रेंड करीना कपूर को लगाया गले, बोले- इधर-उधर मिलते रहते हैं...

PVR सेलिब्रेट करने जा रहा आमिर खान का 60वां बर्थडे, आमिर खान : सिनेमा का जादूगर का ट्रेलर हुआ रिलीज

बिकिनी पहन अनन्या पांडे ने फ्लॉन्ट किया कर्वी फिगर, फैंस संग शेयर की हॉट तस्वीरें

सभी देखें

जरूर पढ़ें

Loveyapa review: मोबाइल की अदला-बदली से मचा स्यापा

देवा मूवी रिव्यू: शाहिद कपूर और टेक्नीशियन्स की मेहनत पर स्क्रीनप्ले लिखने वालों ने पानी फेरा

Sky Force review: एयर फोर्स के जांबाज योद्धाओं की कहानी

आज़ाद मूवी रिव्यू: अमन-साशा की बिगड़ी शुरुआत, क्यों की अजय देवगन ने यह फिल्म

इमरजेंसी मूवी रिव्यू: कंगना रनौट की एक्टिंग ही फिल्म का एकमात्र मजबूत पक्ष

अगला लेख
More