तारक मेहता का उल्टा चश्मा: चंपक चाचा ने बताया हिन्दी को मुंबई की आम भाषा, एमएनएस की धमकी के बाद मेकर्स को मांगना पड़ी माफी

Webdunia
बुधवार, 4 मार्च 2020 (12:23 IST)
पॉपुलर टीवी शो 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' को लेकर विवाद छिड़ गया है। शो के एक एपिसोड में भाषा को लेकर बवाल मचा हुआ है। मुंबई की भाषा हिन्दी कहने पर आपत्ति जताते हुए शो का राज ठाकरे की पार्टी महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना ने विरोध किया है। एमएनएस ने शो के प्रोड्यूसर और डायलॉग बोलने वाले 'चंपक चाचा' यानि अमित भट से माफी मांगने की मांग की।

 
एक एपिसोड में 'चंपक चाचा' ने डायलॉग बोला था कि मुंबई की भाषा हिन्दी है। वीडियो वायरल होते ही एमएनएस ने धमकी दी कि अगर शो के निर्माता और कलाकार शो के माध्यम से सभी मराठी जनता से माफी नहीं मांगते हैं तो वो शो की शूटिंग होने नहीं देंगे। 
 
अब शो के मेकर असित मोदी ने सोशल मीडिया पर इस मसले को लेकर सफाई दी है। असित मोदी ने ट्वीट कर लिखा, 'मुंबई महाराष्ट्र में हैं और हमारे महाराष्ट्र की राजभाषा मराठी ही है। इसमें कोई दो राय नहीं है। मैं भारतीय हूं। महाराष्ट्रियन हूं और गुजराती भी हूं। सारी भारतीय भाषाओं का सम्मान करता हूं। जय हिंद।'
 
इसके अलावा 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' के ट्विटर हैंडल से एक वीडियो भी पोस्ट किया गया है जिसमें शैलेश लोढ़ा कह रहे हैं कि 'भारत की आर्थिक राजधानी और महाराष्ट्र का खूबसूरत शहर मुंबई, जहां कि स्थानीय और आधिकारिक भाषा मराठी है। हमने पिछले एपिसोड में चंपक चाचा के जरिए ये कहा था कि यहां कि आम भाषा हिंदी है। इसका भावार्थ ये ही था कि मुंबई ने खुले मन से हर प्रांत के लोगों को और हर भाषा को सम्मान दिया है, प्यार दिया है। फिर भी चंपक चाचा की इस बात से किसी को ठेस पहुंची हो तो हम तहेे दिल से माफी मांगते हैं।' 
 
एमएनएस के प्रमुख अमेय खोपकर ने शो की कास्ट और निर्माताओं के लिए एक चेतावनी नोट लिखा था जिसमें कहा गया कि यह जानने के बावजूद कि मराठी मुंबई की मुख्य भाषा है, वे इस तरह के प्रचार को बढ़ावा देते हैं। महाराष्ट्रीयन कलाकार जो इस शो का हिस्सा हैं, उन्हें इस तरह के बयान का समर्थन करने में शर्म आनी चाहिए।
 
एएनएस की महासचिव शालिनी ठाकरे ने भी निर्माताओं की आलोचना की और तारक मेहता के निर्माताओं को गंभीर परिणाम भुगतने की चेतावनी दी थी।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

बॉलीवुड हलचल

पर्दे पर दिखेगी मीना कुमारी और कमाल अमरोही की लव स्टोरी, संजय दत्त ने किया एलान

जाह्नवी कपूर बनीं गोल्डन गर्ल, देखिए एक्ट्रेस का ट्रेडिशनल अवतार

12वीं फेल के बाद सेक्टर 36 में अपनी एक्टिंग का कमाल दिखाएंगे विक्रांत मैसी

सुशांत सिंह राजपूत की फिल्म छिछोरे का गाना खैरियत पूछो कर रहा लोगों के दिल पर राज, यूट्यूब पर पार किए 1 बिलियन व्यूज

आत्महत्या या हादसा, मलाइका अरोरा के पिता के निधन पर पुलिस का बयान आया सामने

सभी देखें

जरूर पढ़ें

स्त्री 2 फिल्म समीक्षा : विक्की की टीम का इस बार सरकटा से मुकाबला

खेल खेल में मूवी रिव्यू: अक्षय कुमार की कॉमिक टाइमिंग जोरदार, लेकिन ‍क्या फिल्म है मजेदार?

वेदा फिल्म समीक्षा: जातिवाद की चुनौती देती जॉन अब्राहम और शरवरी की फिल्म | Vedaa review

औरों में कहां दम था मूवी रिव्यू: अजय देवगन और तब्बू की फिल्म भी बेदम

Kill movie review: खून के कीचड़ से सनी सिंगल लोकेशन थ्रिलर किल

अगला लेख
More