तारक मेहता का उल्टा चश्मा में एक नया मोड़: खो गए बापू जी

Webdunia
तारक मेहता का उल्टा चश्मा वर्षों से प्रसारित हो रहा है, लेकिन इसकी लोकप्रियता में कोई कमी नहीं आई है। अभी भी यह लोगों की पसंद बना हुआ है और भरपूर मनोरंजन कर रहा है। 
 
अब इसमें नया ट्विस्ट आने वाला है। जेठालाल के सरप्राइज के बाद सभी गोकुलधाम के निवासी पतंग उडा कर और स्टेच्यू ऑफ़ यूनिटी पर मौज-मस्ती कर वापस मुंबई आ जाते हैं। सभी इस मजेदार ट्रिप के बारे में किस्से-कहानियां एक-दूसरे को सुनाते हुए गोकुलधाम पहुंचते हैं।  
 
काफी समय के बाद जेठालाल को अहसास होता है कि बापू जी उनके साथ वापस नहीं आए। वह बहुत घबरा जाता है और सभी को बुलाता है। यह बात सुन सभी डर जाते हैं और तरह-तरह की अटकलें लगाने लगते हैं। 
 
अंत में भिड़े, पोपटलाल और जेठालाल, भिड़े की स्कूटर सखाराम पर बैठ कर बापू जी को खोजने के लिए निकलते हैं। रास्ते में मिला हर व्यक्ति उनको बापू जी नजर आता है।  
 
जब खूब ढूंढने पर भी बापू जी नहीं मिलते तो जेठालाल तो जैसे पागल ही हो जाता है। तभी पोपटलाल सबको उस बस को ढूंढने की सलाह देता है जिस बस में बैठकर सभी मुंबई लौटे थे। 
 
अंत में बस मिल जाती है। लेकिन क्या बापू जी बस के अंदर हैं? दूसरा सवाल ये है कि अगर बापू जी उस बस के अंदर ही हैं तब चार लोग एक स्कूटर पर बैठकर वापिस कैसे जाएंगे? 
 
इन बातों के उत्तर मिलते हैं नीला टेलीफिल्म्स के धारावाहिक तारक मेहता का उल्टा चश्मा में जो प्रत्येक सोमवार से शुक्रवार रात 8.30 पर सब टीवी पर प्रसारित होता है। 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

बॉलीवुड हलचल

मशहूर कोरियोग्राफर जानी मास्टर पर लगा यौन उत्पीड़न का आरोप, पुलिस ने किया गिरफ्तार

मुंज्या की सफलता पर शरवरी ने जाहिर की खुशी, बोलीं- किसी सपने के सच होने जैसा...

दिवाली 2024 पर रिलीज होने को तैयार सिंघम अगेन, एक्शन से भरपूर फ्रेंचाइजी में वापसी कर रहे अक्षय कुमार

बीच वियर से लेकर साड़ियों तक, देखिए मानुषी छिल्लर की फैशन लुकबुक

लॉरेंस बिश्नोई को भेजूं क्या, बुर्का पहने आई महिला ने दी सलमान के पिता सलीम खान को धमकी

सभी देखें

जरूर पढ़ें

स्त्री 2 फिल्म समीक्षा : विक्की की टीम का इस बार सरकटा से मुकाबला

खेल खेल में मूवी रिव्यू: अक्षय कुमार की कॉमिक टाइमिंग जोरदार, लेकिन ‍क्या फिल्म है मजेदार?

वेदा फिल्म समीक्षा: जातिवाद की चुनौती देती जॉन अब्राहम और शरवरी की फिल्म | Vedaa review

औरों में कहां दम था मूवी रिव्यू: अजय देवगन और तब्बू की फिल्म भी बेदम

Kill movie review: खून के कीचड़ से सनी सिंगल लोकेशन थ्रिलर किल

अगला लेख
More