Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

3 साल के हुए सैफ और करीना के लाड़ले तैमूर अली खान, इस अंदाज में मनाया जन्मदिन

Advertiesment
हमें फॉलो करें 3 साल के हुए सैफ और करीना के लाड़ले तैमूर अली खान, इस अंदाज में मनाया जन्मदिन
, शुक्रवार, 20 दिसंबर 2019 (11:27 IST)
सैफ अली खान और करीना कपूर के लाड़ले बेटे तैमूर अली खान 20 दिसंबर को अपने तीसरा जन्मदिन मना रहा है। तैमूर का जन्मदिन धूमधाम से मनाया जा रहा है। इस मौके पर सैफ-करीना ने एक क्रिसमस थीम पार्टी रखी।

तैमूर के जन्मदिन के इस खास मौके पर पापा सैफ अली खान और करीना कपूर के साथ करिश्मा कपूर, सोहा अली खान, इनाया खेमू और रीमा जैन भी मौजूद थे। तैमूर के जन्मदिन की फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर भी खूब सुर्खियां बटोर रही है।
 
webdunia
करिश्मा कपूर ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर तैमूर के बर्थडे केक की तस्वीरें शेयर की हैं। इस केक पर 'हैपी थर्ड बर्थडे तैमूर' लिखा हुआ था। तैमूर की यह बर्थडे पार्टी क्रिस्मस थीम पर थी। 
 
तैमूर अली खान सोशल मीडिया पर हर समय छाए रहते हैं। तैमूर की बहन सारा अली खान ने भी उन्हें खास अंदाज में बर्थडे विश किया है। सारा ने तैमूर के साथ तस्वीरें शेयर की है।
 
तैमूर अली खान के जन्मदिन में करण जौहर के बेटे यश जौहर और रितेश देशमुख और जिनेलिया डीसूजा के बच्चे रियान और राहिल सहित कई नन्हे स्टार किड्स भी शामिल हुए।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

दबंग 3 की बॉक्स ऑफिस पर कैसी है शुरुआत?