Biodata Maker

तड़प के पहले वीकेंड के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन, कम लेकिन एक जैसे रहे कलेक्शन

Webdunia
सोमवार, 6 दिसंबर 2021 (11:46 IST)
4
Tadap Box Office Report : अपने पिता सुनील शेट्टी की राह पर चलते हुए अहान शेट्टी (Ahan Shetty) ने भी एक्टिंग को चुना और इस सप्ताह उनकी पहली फिल्म 'तड़प' (Tadap( रिलीज हुई जो कि दक्षिण भारतीय फिल्म 'आरडीएक्स 100' का हिंदी रीमेक है। इस फिल्म को मिलन लुथ्रिया ने निर्देशित किया है जो कि वंस अपॉन ए टाइम इन मुंबई और डर्टी पिक्चर जैसी हिट फिल्म बना चुके हैं। 
तड़प (Tadap) में कोई बड़ा सितारा नहीं है। फिल्म की हीरोइन तारा सुतारिया भी अभी बॉलीवुड में पहचान बना रही है। इसलिए फिल्म से बहुत ही धांसू ओपनिंग की उम्मीद तो नहीं थी। हालांकि कुछ गाने जरूर हिट हो गए थे। 
 
तड़प (Tadap) ने पहले दिन 4.05 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। दूसरे दिन यानी शनिवार को कलेक्शन 4.12 करोड़ रुपये रहे। रविवार को कलेक्शन में थोड़ा और इजाफा हुआ और ये 5.35 करोड़ तक जा पहुंचे। इस तरह से पहले वीकेंड पर फिल्म ने 13.52 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। 
कलेक्शन ऐसे नहीं हैं कि शोर मचाया जाए, लेकिन इस बात पर संतोष किया जा सकता है कि कलेक्शन तीनों दिन लगभग एक जैसे रहे, भले ही कम रहे। साथ ही महामारी और सिनेमाघरों की सीमित कैपिसिटी का भी तड़प (Tadap) के प्रदर्शन पर असर रहा। सोमवार से गुरुवार तक अब तड़प (Tadap)  कैसा प्रदर्शन करती है इस पर बात निर्भर है। 
 
अच्छी बात यह है कि ज्यादातर दर्शकों को फिल्म पसंद आई है। उन्हें अहान (Ahan Shetty) का अभिनय अच्छा लगा है और यही अहान (Ahan Shetty) के लिए सबसे बड़ी राहत की बात है। 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

बॉलीवुड हलचल

90s की इस टॉप एक्ट्रेस की फिल्में देखकर शुरू हुआ था शाहरुख-गौरी खान का रोमांस, इंडियन आइडल के सेट पर हुआ खुलासा

लॉरेंस गैंग ने ली रोहित शेट्टी के घर पर फायरिंग की जिम्मेदारी, पुलिस ने पुणे से पकड़े 5 संदिग्ध!

ब्लू सलवार सूट में शहनाज गिल ने बिखेरा अपनी सादगी का जादू, देखिए तस्वीरें

मिर्जापुर का 'भौकाल' अब दिखेगा बड़े पर्दे पर, 'मिर्जापुर: द फिल्म' की शूटिंग हुई पूरी

250 करोड़ के आलीशान महल पर चमकी 'कृष्णा राज' की नेमप्लेट, रणबीर कपूर ने दिया दादी को खास सम्मान

सभी देखें

जरूर पढ़ें

धुरंधर रिव्यू: दुश्मन को घर में घुसकर मारने की कहानी

शोले क्या फिर बॉक्स ऑफिस पर मचाएगी धमाल, गोल्डन जुबली पर 4K और Dolby 5.1 के साथ 12 दिसंबर को रिलीज

धर्मेन्द्र 100 से ज्यादा हिट फिल्मों वाला असली सुपरस्टार, अमिताभ-शाहरुख जैसे भी मीलों पीछे

धुरंधर का जादू कैसे चला? रणवीर सिंह की इस फिल्म की रिकॉर्डतोड़ कमाई के पीछे हैं ये 5 जबरदस्त कारण

गूगल पर 2025 में सबसे ज्यादा सर्च की गई ये फिल्में, देखिए लिस्ट

अगला लेख