'तारक मेहता' के सेट पर घायल हुए चंपक चाचा, डॉक्टर ने दी आराम करने की सलाह

WD Entertainment Desk
शुक्रवार, 18 नवंबर 2022 (11:33 IST)
'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' टीवी के हिट शोज में से एक है। इस शो के हर किरदार फैंस के बीच अपनी एक अलग पहचान बनाई है। अब शो में चंपक चाचा का किरदार निभा रहे अमित भट्ट को लेकर एक खबर सामने आई है। बताया जा रहा है कि अमित भट्ट कुछ समय तक शो मे नजर नहीं आएंगे। 

 
खबरों के अनुसार तारक मेहता की शूटिंग के वक्त अमित भट्ट को सेट पर चोट लग गई है। अमित भट्ट को डॉक्टरों ने कंप्लीट बेड रेस्ट के लिए कहा है ऐसे में वो कुछ समय के लिए शूटिंग से दूर हैं। 
 
बताया जा रहा है कि एक सीन के लि अमित को भागना था, लेकिन भागते हुए उन्होंने अपना बैलेंस खो दिया और वो जोर से गिर गए। इस वजह से अमित भट्ट को काफी चोट आई है। उनकी हालत को देखते हुए उन्हें आराम करने के लिए मेकर्स की तरफ से भी वक्त दिया गया है। 
 
बता दें कि 'तारक मेहता' की शुरुआत से ही अमित भट्ट शो का हिस्सा है। उनके किरदार चंपक चाचा को दर्शकों का खूब प्यार मिलता है। बीते कुछ समय में कई पुराने कलाकार इस शो को अलविदा कह चुके हैं। उनकी जगह नए कलाकारों की एंट्री भी हुई है। 
Show comments

बॉलीवुड हलचल

कैटरीना-विक्की से लेकर प्रियंका-निक तक, बॉलीवुड कपल्स की यादगार करवा चौथ

शिमरी गाउन में प्रियंका चोपड़ा का ग्लैमरस अंदाज, देखिए तस्वीरें

रेमो डिसूजा के खिलाफ पुलिस ने दर्ज किया धोखाधड़ी का केस, डांस ग्रुप ने लगाया करोड़ों रुपए ठगने का आरोप

सिंघम अगेन का पहला गाना जय बजरंगबली हुआ रिलीज, भगवान राम और हनुमान का दिखा मिलन

गोविंदा की बहन कामिनी खन्ना का नया गाना नजदीकियां रिलीज, एक्टर के भांजे ने दी अपनी आवाज

सभी देखें

जरूर पढ़ें

स्त्री 2 फिल्म समीक्षा : विक्की की टीम का इस बार सरकटा से मुकाबला

खेल खेल में मूवी रिव्यू: अक्षय कुमार की कॉमिक टाइमिंग जोरदार, लेकिन ‍क्या फिल्म है मजेदार?

वेदा फिल्म समीक्षा: जातिवाद की चुनौती देती जॉन अब्राहम और शरवरी की फिल्म | Vedaa review

औरों में कहां दम था मूवी रिव्यू: अजय देवगन और तब्बू की फिल्म भी बेदम

Kill movie review: खून के कीचड़ से सनी सिंगल लोकेशन थ्रिलर किल

अगला लेख
More