मशहूर पंजाबी एक्ट्रेस दलजीत कौर का निधन, लंबे समय से थीं बीमार

WD Entertainment Desk
शुक्रवार, 18 नवंबर 2022 (11:12 IST)
Photo - Twitter
मनोरंजन जगत से एक दुखद खबर सामने आई है। दिग्गज पंजाबी एक्ट्रेस दलजीत कौर का निधन हो गया है। बताया जा रहा है कि दलजीत काफी लंबे समय से बीमार चल रही थीं। उन्होंने 69 वर्ष की उम्र में लुधियाना में आखिरी सांस ली। 
 
 
खबरों के अनुसार दलजीत कौर पिछले 3 सालों से ब्रेन ट्यूमर से जंग लड़ रही थीं। वह पिछले 1 साल से डीप कोमा में थीं। दलजीत कौर का पंजाबी फिल्म इंडस्ट्री में अहम योगदान रहा है। वह अपनी एक्टिंग के साथ-साथ अपनी खूबसूरती को लेकर छाई रहती थीं। 
 
दलजीत ने उन्होंने कुछ हिन्दी फिल्मों में भी काम किया था। एक्ट्रेस के निधन से पंजाबी इंडस्ट्री में शोक की लहर है। दलजीत कौर ने अपने एक्टिंग की शुरुआत पुणे फिल्म संस्थान से की थी। उन्होंने 1976 में सिनेमा में कदम रखा और पुत्त जट्टां दे, मामला गड़बड़ है, की बणु दुनिया दा, सरपंच और पटोला जैसी कई सुपरहिट फिल्मे दी। 
Edited By : Ankit Piplodiya 
 

Show comments

बॉलीवुड हलचल

कैटरीना-विक्की से लेकर प्रियंका-निक तक, बॉलीवुड कपल्स की यादगार करवा चौथ

शिमरी गाउन में प्रियंका चोपड़ा का ग्लैमरस अंदाज, देखिए तस्वीरें

रेमो डिसूजा के खिलाफ पुलिस ने दर्ज किया धोखाधड़ी का केस, डांस ग्रुप ने लगाया करोड़ों रुपए ठगने का आरोप

सिंघम अगेन का पहला गाना जय बजरंगबली हुआ रिलीज, भगवान राम और हनुमान का दिखा मिलन

गोविंदा की बहन कामिनी खन्ना का नया गाना नजदीकियां रिलीज, एक्टर के भांजे ने दी अपनी आवाज

सभी देखें

जरूर पढ़ें

स्त्री 2 फिल्म समीक्षा : विक्की की टीम का इस बार सरकटा से मुकाबला

खेल खेल में मूवी रिव्यू: अक्षय कुमार की कॉमिक टाइमिंग जोरदार, लेकिन ‍क्या फिल्म है मजेदार?

वेदा फिल्म समीक्षा: जातिवाद की चुनौती देती जॉन अब्राहम और शरवरी की फिल्म | Vedaa review

औरों में कहां दम था मूवी रिव्यू: अजय देवगन और तब्बू की फिल्म भी बेदम

Kill movie review: खून के कीचड़ से सनी सिंगल लोकेशन थ्रिलर किल

अगला लेख
More