मां को लगी चोट तो लॉकडाउन में कार से मुंबई से दिल्ली पहुंचीं स्वरा भास्कर

Webdunia
गुरुवार, 21 मई 2020 (18:47 IST)
कोरोना वायरस के प्रसार के कारण देश में लॉकडाउन लगा हुआ है। ऐसे में एक जगह से दूसरी जगह जाने में लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। सरकार के अनुमति लेने के बाद ही वह सफर कर सकते हैं। इन सबके बीच बॉलीवुड एक्ट्रेस स्वरा भास्कर ने सड़क के रास्ते मुंबई से दिल्ली तक का सफर तय किया है।

 
दरअसल, स्वरा भास्कर की मम्मी को फ्रैक्चर हो गया, जिसके कारण एक्ट्रेस को जल्दबाजी में परमिशन लेकर सड़क के रास्ते दिल्ली जाना पड़ा। स्वरा भास्कर ने इस बारे में बात करते हुए बताया कि उनकी मम्मी गिर गई थीं, जिससे उनके दाहिने हाथ में फ्रैक्चर हो गया है। इस बात से परेशान होकर एक्ट्रेस को दिल्ली के लिए रवाना होना पड़ा। 
 
स्वरा भास्कर ने बताया कि जब मुझे पता चला कि मेरी मां गिर गई हैं और उनके दाहिने हाथ में फ्रैक्चर हो गया है। तो मेरे दिमाग में सबसे पहले दिल्ली जाने का ख्याल आया, जिससे मैं अपनी मां का ध्यान रख सकूं। लेकिन लॉकडाउन के कारण यह संभव नहीं था।
 
एक्ट्रेस ने आगे बताया, जैसे ही प्रोसेस शुरू हुआ, मैंने मुंबई से दिल्ली तक सड़क के रास्ते जाने के लिए आवेदन किया। यह बहुत ही लंबा सफर था। एक रात के ठहराव के बाद करीब दो दिन पहुंचने में लगे। ये भले ही लंबा सफर था, लेकिन सुरक्षित था। मैं आज्ञा मिलने और अब अपनी मम्मी के साथ होने के लिए बहुत आभारी हूं। 
 
बता दें कि स्वरा भास्कर अपनी फिल्मों के साथ-साथ अपने बेबाक विचारों के लिए भी खूब जानी जाती हैं। वह अक्सर समसामयिक मुद्दों पर बेबाकी से अपनी राय पेश करती हैं। स्वरा भास्कर जल्द ही फिल्म शीर-कोर्मा में नजर आने वाली हैं।
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

बॉलीवुड हलचल

मिलन फैशन वीक 2024 में अपना जलवा बिखेरेंगी तमन्ना भाटिया

स्टार प्लस लेकर आ रहा नया शो इस इश्क का रब रखा, फहमान खान निभाएंगे पायलट का किरदार

राउंड 3 के लिए तैयार हैं शरवरी, अल्फा के लिए दिखाया दमदार मंडे मोटिवेशन

सिद्धार्थ संग गुपचुप तरीके से शादी के बंधन में बंधीं अदिति राव हैदरी, 400 साल पुराने मंदिर में लिए सात फेरे

क्या तारक मेहता की सोनू के खिलाफ लीगल एक्शन लेंगे मेकर्स? पलक सिधवानी ने तोड़ी चुप्पी

सभी देखें

जरूर पढ़ें

स्त्री 2 फिल्म समीक्षा : विक्की की टीम का इस बार सरकटा से मुकाबला

खेल खेल में मूवी रिव्यू: अक्षय कुमार की कॉमिक टाइमिंग जोरदार, लेकिन ‍क्या फिल्म है मजेदार?

वेदा फिल्म समीक्षा: जातिवाद की चुनौती देती जॉन अब्राहम और शरवरी की फिल्म | Vedaa review

औरों में कहां दम था मूवी रिव्यू: अजय देवगन और तब्बू की फिल्म भी बेदम

Kill movie review: खून के कीचड़ से सनी सिंगल लोकेशन थ्रिलर किल

अगला लेख
More