Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

बेहद ग्लमैरस हैं सुष्मिता सेन की ऑनस्क्रीन बेटी, देखिए खूबसूरत तस्वीरें

हमें फॉलो करें बेहद ग्लमैरस हैं सुष्मिता सेन की ऑनस्क्रीन बेटी, देखिए खूबसूरत तस्वीरें
, गुरुवार, 16 दिसंबर 2021 (16:28 IST)
सुष्मिता सेन की वेब सीरीज 'आर्या 2' डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर रिलीज हो चुकी है। इस सीरीज के हर किरदार को काफी पसंद किया जा रहा है। 'आर्या 2' में सुष्मिता सेन की बेटी आरू का किरदार निभाने वाली एक्ट्रेस वीर्ति वाघानी भी लाइमलाइट में हैं।
 
वीर्ति सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वह फैंस के साथ अक्सर अपनी हॉट एंड ग्लैमरस तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। वीर्ति के इंस्टाग्राम पर हजारों की संख्या में फॉलोअर्स है।
महज 18 साल की उम्र में वीर्ति ने मनोरंजन जगत में अपनी खास जगह बना ली है। वीर्ति ने साल 2008 में सीरियल 'जय श्रीकृष्ण' में राधा का किरदार निभाकर लोगों का दिल जीता था।
 
उन्होंने साल 2011 में अक्षय कुमार और अनुष्का शर्मा के साथ फिल्म 'पटियाला हाउस' से बॉलीवुड डेब्यू किया था। वीर्ति कई टीवी एड में भी नजर आ चुकी हैं।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

न्यूटन के भाई प्यूटन की यह बात आपको हंसा देगी