Daily Horoscope

'आर्या 3' का दमदार टीजर रिलीज, सिगार जलाते और पिस्टल लोड करते हुए नजर आईं सुष्मिता सेन

WD Entertainment Desk
गुरुवार, 2 फ़रवरी 2023 (17:50 IST)
बॉलीवुड एक्ट्रेस सुष्‍मिता सेन की वेब सीरीज 'आर्या' के दोनों सीजन सुपरहिट रहे है। अब जल्द ही 'आर्या' का तीसरा सीजन आ रहा है। हाल ही में 'आर्या 3' का टीजर रिलीज हो गया है। टीजर में सुष्मिता काफी दमदार रोल में नजर आ रही है। वह सिगार जलाती और अपनी पिस्टल लोड करती दिख रही हैं।

 
हॉटस्टार स्पेशल्स आलोचनात्मक रूप से प्रशंसित दो सफ़ल सीजन के बाद लंबे समय से प्रतीक्षित इंटरनेशनल एमी-नामांकित सीरीज आर्या प्रस्तुत करने जा रहा है। इसका निर्माण एंडेमॉल शाइन इंडिया और राम माधवानी फिल्म्स ने किया है और अभी इसके सीजन 3 की शूटिंग चल रही है।
 
सुष्मिता सेन ने कहा, आर्या मेरे नाम का पर्यायवाची है। मैंने पूरे दो सीजन में आर्या की जिंदगी जी है और दर्शकों से मिले प्यार ने मुझे और ज्यादा करने के लिए प्रोत्साहित किया है। आर्या सीजन 3 के सेट पर चलते हुए मुझे घर जैसा महसूस होता है और इससे मुझे सशक्त होने का अहसास होता है। मैं आर्या की रचना करने के विज़न और हर सीजन के साथ इसे नई ऊंचाई पर ले जाने के लिए पूरी टीम की आभारी हूं।
 
राम माधवानी ने कहा, मेरे और मेरी टीम के लिए आर्या के सीजन 3 में आना और इसे आरंभ करना काफी खास है। मैं इस सीरीज को इतना प्यार देने और आर्या सरीन के क्रमिक विकास के सफ़र में जुड़े रहने के लिए अपने दर्शकों का आभारी हूं। मैं उनसे वादा कर सकता हूं कि इसके बाद वे और ज्यादा सीजन की मांग करेंगे।
Edited By : Ankit Piplodiya

सम्बंधित जानकारी

Show comments

बॉलीवुड हलचल

बी प्राक ने ‘इश्क का गुलाम’ में बयां किया दिल टूटने का दर्द, ‘प्रेम कीटाणु’ का नया गाना रिलीज

अंजलि अरोड़ा बनीं माता सीता, 'महाकाव्य श्री रामायण कथा' का ट्रेलर रिलीज, खराब VFX पर जमकर ट्रोलिंग

CBFC के नए बोर्ड का ऐलान, पंकज त्रिपाठी और प्रीति जिंटा समेत सेंसर बोर्ड में 18 नए दिग्गजों की एंट्री

अक्षय कुमार से कंगना रनौत तक, सितारों ने पीएम नरेंद्र मोदी को दी जन्मदिन की बधाई

Drishyam 3 Cast Fees: 2 अक्टूबर के आखिरी खेल के लिए अजय देवगन ने ली भारी रकम, जानें तब्बू और श्रिया सरन को मिले कितने करोड़?

सभी देखें

जरूर पढ़ें

यश की 'Toxic' का बॉक्स ऑफिस पर निकला दम, 3000 करोड़ का सपना चकनाचूर; जानें सुपर फ्लॉप होने के 5 बड़े कारण

बिना स्टार, बिना प्रमोशन... फिर भी बॉक्स ऑफिस पर छा गई 'हनुमान अंश', बाबा नीब करौरी के चमत्कार या कुछ और? जानें 5 बड़े कारण

यश की ‘टॉक्सिक’ बॉक्स ऑफिस पर क्या होगा? सुनामी आने को तैयार, 5 दिन में रिकॉर्डतोड़ कमाई का प्लान

सनी देओल की 'बंटवारा 1947' बॉक्स ऑफिस पर क्यों हुई धड़ाम? भारी पड़ गईं ये 5 बड़ी गलतियां

दिशा पाटनी की टोन्ड बॉडी का खुला राज: रोज करती हैं ये वर्कआउट, ऐसी है उनकी डाइट और लाइफस्टाइल

अगला लेख