Daily Horoscope
✕

एक्स-बॉयफ्रेंड की यादों से खुश हो रही सुष्मिता सेन

Webdunia
सुष्म‍िता सेन आए दिन अपनी तस्वीरें या वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर करती हैं। वे अपनी बॉयफ्रेंड रितिक भसिन को लेकर भी चर्चा में हैं। लेकिन इस बार बात एक्स कपल की है। 
 
सुष्मिता ने हाल ही में एक तस्वीर शेयर की है जो बहुत वायरल हो रही है। इस पिक्चर में उनके साथ उनके सो-कॉल्ड एक्स-बॉयफ्रेंड रिकी मार्टिन हैं। दोनों बहुत खुश नज़र आ रहे हैं। अचानक रिकी के साथ फोटो डालना बताता है कि सुष्मिता उन्हें खास मौके पर याद कर रही हैं। 
 
सुष्म‍िता ने इस तस्वीर के साथ कैप्शन लिखा हमारी पहली मुलाकात मैक्स‍िको में हुई थी जब मैं 18 साल की थी और रिकी मार्टिन 22 साल के थे। आज मेरी दो बेटियां और उनके दो बेटे हैं जो हमारे दिल से जन्म लिए हैं। हमारी यात्रा वाकई अभिभूत करने वाली रही Livin La Vida Loca इसका मतलब क्रेजी लाइफ। आपके लिए शेयर कर रही हूं। आपकी खुशियों के लिए रिकी। 
 
 
रिकी मार्टिन एक प्रसिद्ध सिंगर, लेखक और एक्टर हैं। दोनों करीब 22 वर्ष पहले मिले थे जब दोनों अपने-अपने कामों से वर्ल्ड टूर पर थे। दोनों के रिलेशनशिप की भी चर्चाएं थी। लेकिन कुछ समय बाद ही रिकी ने बताया कि वे गे हैं और उन्होंने अपने बॉयफ्रेंड योसेफ से शादी कर ली। 
 
हालांकि सुष्मिता और रिकी काफी समय साथ रहे और रिकी ने अपने एक गाने को सुष्मिता को डेडिकेट भी किया था। इस बारे में एक बार सुष्मिता ने रिकी की तारीफ भी करते हुए कहा था कि पूरे समय हमने एक दूसरे को जाना। मुझे उन पर काफी गर्व महसूस हुआ। 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

बॉलीवुड हलचल

वॉकर के सहारे चल रहे शरद कपूर, चोट के चलते हुए परेशान, बोले- मुझे पैसों की नहीं काम की जरूरत

4 पालतू कुत्तों को विदा करते हुए भावुक हुए अभिनेता शरद कपूर, वायरल वीडियो ने फैंस को किया परेशान

विजय सेतुपति की 'पॉकेट नोवेल' की हिंदी रिलीज का ऐलान, मालविका मोहनन और राज बी. शेट्टी भी आएंगे नजर

टीवीएफ के ‘फैमिली किराना स्टोर’ ने बनाया नया रिकॉर्ड, महज 10 महीनों में यूट्यूब पर रिलीज किए 3 सीजन

गोविंदा संग रोमांटिक हुईं कोमल रानी, सोशल मीडिया पर वायरल हुई तस्वीरें

सभी देखें

जरूर पढ़ें

उड़ता तीर मूवी रिव्यू: आयुष्मान खुराना की फिल्म में दिलचस्प आइडिया, लेकिन कॉमेडी के नाम पर निराशा

न बंदूक चली, न पड़ा थप्पड़: फिर भी सिनेमाघरों में क्यों चला 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का जादू?

नाना पाटेकर की पत्नी कौन थीं? 1978 में हुई थी शादी, फिर क्यों अलग रहने लगे दोनों, जानिए अनकही कहानी

रेखा की जिंदगी में अमिताभ सहित आए ये 6 पुरुष, पर क्यों नहीं मिला सच्चा प्यार?

रेखा की जिंदगी के 25 अनसुने किस्से: जब 'अग्ली डकलिंग' कहकर उड़ाया गया मजाक, मजबूरी में बनीं बॉलीवुड की 'एवरग्रीन दीवा'

अगला लेख