Hanuman Chalisa

सुष्मिता सेन ने रोहमन शॉल को बताया अपने बच्चों का पिता, क्या करने जा रही हैं शादी?

सुष्मिता सेन ने अपनी बेटी अलीशा के स्पोर्ट् डे इवेंट के दौरान का एक वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट किया है

Webdunia
बॉलीवुड अभिनेत्री सुष्मिता सेन और उनसे 15 साल छोटे मॉडल रोहमन शॉल की नजदीकियां इन दिनों चर्चा में है। सुष्मिता अक्सर सोशल मीडिया पर रोहमन संग वर्कआउट के वीडियो पोस्ट करती रहती है। इन वीडियो में रोहमन और सुष्मिता के बीच की खास बॉडिंग को देखा जा सकता है।

सुष्मिता ने रोहमन के बर्थडे पर कुछ तस्वीरें और विडियो पोस्ट कर अपने प्यार का इजहार भी किया था। सुष्मिता ने लिखा था हैपी बर्थडे माय रूह। दुनिया की सारी खुशियां तुम्हारी बाहों में और तुम दोनों हाथों से इसे अपने आगोश में भर लो। दो जिस्म एक जान... बहुत ही खूबसूरत साल होने वाला है। I love you!!! स्वस्थ रहो और खुश रहो।

रोहमन भी अपनी गर्लफ्रेंड की दोनों बेटियों अलीशा और रिनी के साथ काफी घुल मिल गए है। वे अक्सर दोनों के साथ वक्त बिताते देखे जाते हैं। इससे ये उम्मीदें जताई जा रही हैं कि सुष्मिता जल्द ही रोहमन के साथ साफ फेरे ले सकती है। और अब सुष्मिता ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो पोस्ट किया है। यह वीडियो उनकी बेटी अलीशा के स्पोर्ट् डे इवेंट के दौरान का है।
इस वीडियो में रोहमन शॉल के अलावा बाकी बच्चों के पिता भी नजर आ रहे है, जोकि एक रेस में हिस्सा लेते हुए दिखाई दे रहे है। इस कॉप्टीशन में रोहमन ने सभी को पीछे छोड़ दिया। रोहमन की जीत को देखने के बाद सुष्मिता खुशी से रोहमन को अलीशा के पिता का दर्जा दे डाला।

सुष्मिता ने इस वीडियो के दौरान कैप्शन में लिखा कि What a MAN! Better yet, THAT’S MY MAN! @rohmanshawl wins the 100mts gold (by a mile) for Alisah in the father’s race! what a day I am having! I am so happy and proud of my little shona & my Rooh! सुष्मिता रोहमन शॉल को प्यार से रुह बुलाती है।
रोहमन को अपने बच्चो के पिता का दर्जा देने के बाद साफ है कि जल्द ही दोनों शादी के बंधन में बंध सकते है। सुष्मिता सेन और रोहमन शॉल पिछले कुछ समय से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। सुष्मिता ने दिवाली पर भी रोहमन और अपनी दोनों बेटियों संग फोटो शेयर की थी।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

बॉलीवुड हलचल

हेमा मालिनी की बायोपिक बनेगी तो कौन निभाएगा 'ड्रीम गर्ल' का किरदार? खुद लिया दीपिका पादुकोण का नाम

The Odyssey Preview: क्रिस्टोफर नोलन की 23900 करोड़ रुपये की फिल्म में मिथक, रोमांच और तकनीक का संगम

आमिर खान-गौरी स्प्रैट की शादी बनी राजनीतिक मुद्दा, नितेश राणे बोले- क्या इसे लव जिहाद का उदाहरण माना जाए?

'धमाल 4' ने पहले ही वीकेंड में किया अच्छा प्रदर्शन, तीन दिन में तोड़ा फ्रेंचाइजी का सबसे बड़ा रिकॉर्ड

म्यूजिक कंपोजर बनने निकले थे प्रकाश मेहरा, किस्मत ने बना दिया बॉलीवुड का दिग्गज निर्देशक

सभी देखें

जरूर पढ़ें

बिकिनी पहन समंदर में उतरीं सनी लियोनी, बोल्ड लुक हुआ वायरल

पलक तिवारी के यूनिक लायन कॉर्सेट लुक पर फिदा हुए फैंस, देखिए एक्ट्रेस का बोल्ड अंदाज

शिमरी साड़ी में निक्की तंबोली ने ढाया कहर, डीपनेक ब्लाउज पहन लगाया बोल्डनेस का तड़का

45 साल की श्वेता तिवारी का कॉलेज गर्ल लुक, सिंपल अंदाज से जीता फैंस का दिल

क्या बॉलीवुड में कमबैक की तैयारी कर रहीं सेलिना जेटली? बोल्ड तस्वीरों से फिर मचाया तहलका

अगला लेख