रिया चक्रवर्ती के अलावा सुशांत सिंह राजपूत की लाइफ में थी एक और लड़की, भरते थे उसके फ्लैट की किस्त

Webdunia
गुरुवार, 13 अगस्त 2020 (13:45 IST)
सुशांत सिंह राजपूत केस में रिया चक्रवर्ती पर शिकंजा कसता जा रहा है। ईडी ने रिया चक्रवर्ती को तीसरी बार पूछताछ के लिए बुलाया है। दरअसल, सुशांत सिंह राजपूत के एक अकाउंट में 4.5 करोड़ की FD की गई थी जो दो ही दिन में तोड़ दी गई। इस बारे में ईडी रिया से और पूछताछ करेगी।

 
वहीं अब रिया के बाद सुशांत की एक और एक्स गर्लफ्रेंड का जिक्र आया है। ईडी की जांच में ये बात सामने आई है कि सुशांत सिंह राजपूत एक फ्लैट की किश्त भरते थे, इस फ्लैट में उनकी एक एक्स गर्लफ्रेंड रहती हैं। हालांकि ये एक्स गर्लफ्रेंड कौन है इसका खुलासा फिलहाल नहीं किया गया है।
 
जिस फ्लैट के लिए ये किश्त भरी जा रही है और जिस अकाउंट से भरी जा रही है, उस अकाउंट में फिलहाल 35 लाख रूपए बताए जा रहे हैं। ईडी इन सारे तथ्यों की जांच कर रहा है। वहीं 26 नवंबर को सुशांत के खाते से 4.5 करोड़ की FD करवाई गई थी। 28 को ये FD तोड़ दी गई और दो अलग अलग 1-1 करोड़ की FD करवाई गई। यानि कि उस FD से ढाई करोड़ रूपये निकाल लिए गए। 
 
बता दें ‍कि सुशांत के पिता केके सिंह ने आरोप लगाया है कि बेटे के खाते से 15 करोड़ रुपए की हेराफेरी हुई है। हालांकि, ईडी से जुड़े सूत्रों के हवाले से कहा जा रहा है कि उन्हें सुशांत के खातों में 15 करोड़ रुपए नहीं मिले। जांच में 10 करोड़ रुपए से ज्यादा का मामला जरूर सामने आया है। 
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

बॉलीवुड हलचल

फिल्म रंगीला में टपोरी दिखने के लिए आमिर खान ने किया था यह काम

महेश भट्ट का विवादों से रहा है पुराना नाता, बेटी को किस कर बुरे फंसे थे निर्देशक

वाइन पीने की चाह में गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा ने अपनाया ईसाई धर्म

बॉलीवुड के बाद अब साउथ इंडस्ट्री में धमाल मचाएगी किल, तमिल और तेलुगु में बनेगा फिल्म का रीमेक

लगातार मिल रही धमकियों के बीच सलमान खान ने किया दुबई मॉल का दौरा, सुपरस्टार को देखने उमड़ी फैंस की भीड़

सभी देखें

जरूर पढ़ें

स्त्री 2 फिल्म समीक्षा : विक्की की टीम का इस बार सरकटा से मुकाबला

खेल खेल में मूवी रिव्यू: अक्षय कुमार की कॉमिक टाइमिंग जोरदार, लेकिन ‍क्या फिल्म है मजेदार?

वेदा फिल्म समीक्षा: जातिवाद की चुनौती देती जॉन अब्राहम और शरवरी की फिल्म | Vedaa review

औरों में कहां दम था मूवी रिव्यू: अजय देवगन और तब्बू की फिल्म भी बेदम

Kill movie review: खून के कीचड़ से सनी सिंगल लोकेशन थ्रिलर किल

अगला लेख
More