Dharma Sangrah

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

दूसरी बार मां बनने वाली हैं करीना कपूर, बहन रिद्धिमा ने यूं दी बधाई

Advertiesment
हमें फॉलो करें Kareena Kapoor
, गुरुवार, 13 अगस्त 2020 (12:00 IST)
बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर दूसरी बार मां बनने वाली हैं। इस बात की जानकारी करीना कपूर और उनके पति सैफ अली खान ने ऑफ़िशियल स्टेटमेंट जारी करके दी थी। इस स्टेटमेंट के बाद से सेलेब्स की ओर से बधाई का ताता लग गया है।

 
वहीं करीना की बहन और ऋषि कपूर की बेटी रिद्धिमा कपूर ने भी सोशल मीडिया पर उन्हे बधाई दी। साथ ही अनिल कपूर की छोटी बेटी रिया कपूर ने भी करीना को बधाई दी।

 
Kareena Kapoor
रिया कपूर ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर करीना कपूर के साथ तस्वीर साझा की। इसे साझा करते हुए उन्होंने लिखा, 'मेरी लकी चार्म करीना कपूर मुबारक'। रिया के इस पोस्ट पर करीना कपूर का भी जवाब आया है। उन्होंने कहा कि मैं इंतज़ार नहीं कर सकती हूं। 
 
Kareena Kapoor
वहीं, बहन रिद्धिमा कपूर ने भी एक थ्रो बैक तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर में पूरा परिवार नज़र आ रहा है। उन्होंने लिखा, लिखा- बधाई हो बेबो और सैफ।
 
बता दें कि करीना कपूर सैफ अली खान की दूसरी पत्नी हैं। सैफ की पहली पत्नी अमृता सिंह हैं। अमृता सिंह से सैफ को दो बच्चे सारा अली खान और इब्राहिम अली खान हैं। करीना कपूर से सैफ का अभी एक बेटा है, जिसका नाम तैमूर अली खान हैस
 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

सुशांत सिंह राजपूत केस : ईडी ने एक्टर के बॉडीगार्ड को भेजा समन, होगी पूछताछ