इलाज के लिए सुशांत सिंह राजपूत को आध्यात्मिक गुरु के पास लेकर गई थीं रिया चक्रवर्ती!

Webdunia
सोमवार, 17 अगस्त 2020 (10:48 IST)
बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत केस में हर दिन नए खुलासे हो रहे हैं। हाल ही में सुशांत केस में एक आध्यात्मिक गुरु का बयान सामने आया है। आध्यात्मिक गुरु का कहना है कि रिया ने सुशांत को डिप्रेशन से उबारने के लिए उनसे संपर्क किया था।

 
खबरों ने अनुसार सुशांत का इलाज ठाणे के एक आध्यात्मिक उपचारकर्ता ने डिप्रेशन के लिए किया था। यह इलाज पिछले साल नवंबर में हुआ था और आध्यात्मिक उपचारकर्ता से दिवंगत अभिनेता की एक्स-गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती ने मिलवाया था।
 
ALSO READ: मरणोपरांत सुशांत सिंह राजपूत को मिल सकता है नेशनल अवॉर्ड
 
आध्यात्मिक गुरु का दावा है कि उन्होंने सुशांत सिंह राजपूत और उनकी गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती से मुलाकात की। आध्यात्मिक वह 22 और 23 नवंबर 2019 को अभिनेता से मिले थे। उन्होंने कहा, 22 नवंबर को दिवंगत अभिनेता को ठीक किया, जिसके बाद उन्होंने दावा किया कि दिवंगत अभिनेता खुद को अच्छा महसूस कर रहे थे। 
 
23 नवंबर को आध्यात्मिक गुरु ने सुशांत और रिया के साथ लंच किया। आध्यात्मिक गुरु ने यह भी कहा कि रिया ने ही उनसे संपर्क किया और उसे बताया कि दिवंगत अभिनेता डिप्रेशन में है। उन्होंने कहा, रिया ने मुझे गूगल पर ढूंढा था। मुझे बांद्रा पुलिस स्टेशन में भी बुलाया गया था। लेकिन मैं 70 साल का हूं और कोरोनावायरस के डर की वजह से मैं नहीं गया। मैंने उन्हें कहा था कि मैं घर से ही अपना स्टेटमेंट रिकॉर्ड करके भेज सकता हूं।
 
उन्होंने आगे कहा, मेरे हाथ गर्म रहते हैं, उससे शरीर में ऊर्जा जाती है। वह बॉडी को ठीक करती है। यह पूछे जाने पर कि क्या ये ब्लैक मैजिक है तो उन्होंने कहा आप इसे व्हाइट मैजिक कह सकते हैं।
बता दें कि इससे पहले खबर आई थी कि सुशांत के घर में एक तांत्रिक भी आता था तो पूजा-पाठ के अलावा सुशांत का इलाज भी करता था। सुशांत सिंह राजपूत की मृत्यु को 2 महीने हो चुके हैं और अभी भी पुलिस और सीबीआई और ईडी की टीम कोई ठोस सबूत इक्कठा नहीं कर पाई है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

बॉलीवुड हलचल

कभी स्कूल की फीस भरने के लिए घर-घर जाकर सामान बेचते थे गुलशन ग्रोवर, बैडमैन बनकर मिली लोकप्रियता

कभी मुंबई की सड़कों पर ऑटो चलाते थे राजू श्रीवास्तव, पहले शो के लिए मिले थे इतने रुपए

इस किताब पर रखा गया था करीना कपूर का नाम, जानिए एक्ट्रेस के बारे में 25 रोचक जानकारियां

44 साल की हुईं करीना कपूर, बचपन से देखती थीं अभिनेत्री बनने का ख्वाब

फिल्म रंगीला में टपोरी दिखने के लिए आमिर खान ने किया था यह काम

सभी देखें

जरूर पढ़ें

स्त्री 2 फिल्म समीक्षा : विक्की की टीम का इस बार सरकटा से मुकाबला

खेल खेल में मूवी रिव्यू: अक्षय कुमार की कॉमिक टाइमिंग जोरदार, लेकिन ‍क्या फिल्म है मजेदार?

वेदा फिल्म समीक्षा: जातिवाद की चुनौती देती जॉन अब्राहम और शरवरी की फिल्म | Vedaa review

औरों में कहां दम था मूवी रिव्यू: अजय देवगन और तब्बू की फिल्म भी बेदम

Kill movie review: खून के कीचड़ से सनी सिंगल लोकेशन थ्रिलर किल

अगला लेख
More