सुशांत सिंह राजपूत की याद में परिवार ने रखी शोक सभा, फोटो और वीडियो वायरल

Webdunia
सोमवार, 22 जून 2020 (14:32 IST)
बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत ने 14 जून को बांद्रा स्थित अपने घर में फांसी लगाकार आत्महत्या कर ली थी। सुशांत सिंह राजपूत के निधन से उनके फैंस को काफी झटका लगा है। एक्टर के अंतिम संस्कार के लिए उनका परिवार पटना से मुंबई आया था।
रविवार को पटना में सुशांत के घर पर उनके परिवार ने प्रार्थना सभा का आयो‍जन किया। सोशल मीडिया पर सुशांत के प्रेयर मीट की कई तस्वीरें और वीडियो वायरल हो रहे हैं। सुशांत सिंह राजपूत की प्रार्थना सभा में उनके परिवार के सदस्य, दोस्त और करीबी रिश्तेदार मौजूद रहे और उन्होंने अभिनेता को श्रद्धांजलि दी' 
 
सुशांत सिंह राजपूत के प्रार्थना सभा से जुड़ी एक तस्वीर लोगों का खूब ध्यान खींच रही है, जिसमें एक्टर की तस्वीर चारों तरफ से सफेद फूलों से घिरी हुई है। इसके अलावा सुशांत सिंह राजपूत के प्रार्थना सभा का एक वीडियो भी खूब सुर्खियां बटोर रहा है।
 
बता दें कि सुशांत सिंह राजपूत ने टीवी सीरियल 'किस देश में है मेरा दिल' से अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत की थी। उन्होंने सीरियल 'पवित्र रिश्ता' में मुख्य भूमिका निभाकर जबरदस्त पहचान हासिल की थी। एक्टर ने फिल्म 'काई पो छे' बॉलीवुड में डेब्यू किया था।
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

बॉलीवुड हलचल

मशहूर कोरियोग्राफर जानी मास्टर पर लगा यौन उत्पीड़न का आरोप, पुलिस ने किया गिरफ्तार

मुंज्या की सफलता पर शरवरी ने जाहिर की खुशी, बोलीं- किसी सपने के सच होने जैसा...

दिवाली 2024 पर रिलीज होने को तैयार सिंघम अगेन, एक्शन से भरपूर फ्रेंचाइजी में वापसी कर रहे अक्षय कुमार

बीच वियर से लेकर साड़ियों तक, देखिए मानुषी छिल्लर की फैशन लुकबुक

लॉरेंस बिश्नोई को भेजूं क्या, बुर्का पहने आई महिला ने दी सलमान के पिता सलीम खान को धमकी

सभी देखें

जरूर पढ़ें

स्त्री 2 फिल्म समीक्षा : विक्की की टीम का इस बार सरकटा से मुकाबला

खेल खेल में मूवी रिव्यू: अक्षय कुमार की कॉमिक टाइमिंग जोरदार, लेकिन ‍क्या फिल्म है मजेदार?

वेदा फिल्म समीक्षा: जातिवाद की चुनौती देती जॉन अब्राहम और शरवरी की फिल्म | Vedaa review

औरों में कहां दम था मूवी रिव्यू: अजय देवगन और तब्बू की फिल्म भी बेदम

Kill movie review: खून के कीचड़ से सनी सिंगल लोकेशन थ्रिलर किल

अगला लेख
More