सुशांत की फिल्म 'छिछोरे' में नजर आईं एक्ट्रेस अभिलाषा पाटिल का निधन, कोरोना से थीं संक्रमित

Webdunia
गुरुवार, 6 मई 2021 (14:51 IST)
Photo - Twitter
कोरोनावायरस की दूसरी लहर से देश की हालत बहुत खराब हो चुकी है। हर दिन लाखों लोग इसकी चपेट में आ रहे हैं और हजारों लोग अपनी जान गंवा रहे हैं। मनोरंजन जगत के कई कलाकार भी इस महामारी की चपेट में आकर अपनी जान गंवा रहे हैं। अब एक जानी-मानी एक्ट्रेस के निधन की खबर सामने आई है।

 
दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के साथ फिल्म 'छिछोरे' में काम कर चुकीं मराठी अभिनेत्री अभिलाषा पाटिल का कोरोना से निधन हो गया है। अभिलाषा बनारस में अपनी आने वाली फिल्म की शूटिंग कर रही थीं, लेकिन जब वह मुंबई वापस लौटीं तो उन्हें कोरोनावायरस के कुछ लक्षण नजर आए।
 
इसके बाद उन्होंने कोरोना की जांच कराई तो वह पॉजिटिव पाई गईं। अभिलाषा पिछले कुछ समय से ICU में थीं। तबीयत ज्यादा बिगड़ने के चलते 5 मई को उनका निधन हो गया। अभिलाषा का एक बेटा है। अभिलाषा कई बॉलीवुड फिल्मों का हिस्सा रह चुकी हैं।
 
अभिलाषा के निधन के बाद सोशल मीडिया पर उनके साथी और फैंस उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि दे रहे हैं। मराठी एक्टर संजय कुलकर्णी ने इस खबर की पुष्टि करते हुए कहा, बीती शाम मुझे अभिलाषा की सेहत के बारे में पता चला था। मैंने उनसे संपर्क करने की कोशिश की, लेकिन उनका फोन स्विच ऑफ था।
 
उन्होंने कहा, रात 8:30 बजे मुझे उनके निधन की सूचना मिली। मैं बेहद आहत हूं। अभिलाषा बहुत मेहनती थीं। उन्होंने अपने जीवन ने कई चीजें प्लान की थीं। उन्हें बहुत कुछ हासिल करना था। उनका जाना इंडस्ट्री के लिए एक बड़ा नुकसान है।
 
अभिलाषा मराठी सिनेमा का जाना-माना नाम हैं। उन्होंने कई हिट भोजपुरी और बॉलीवुड फिल्मों में भी काम किया है। फिल्म 'छिछोरे' में उन्होंने नर्स की भूमिका निभाई थी। वह अक्षय कुमार अभिनीत 'गुड न्यूज' और वरुण धवन की फिल्म 'बद्रीनाथ की दुल्हनिया' में भी अपनी मौजूदगी दर्ज करा चुकी हैं। उन्हें आदित्य रॉय कपूर की फिल्म 'मलाल' में भी देखा गया था।
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

बॉलीवुड हलचल

केसरी वीर का नया गाना केसरी बंधन हुआ रिलीज, सूरज पंचोली और आकांक्षा शर्मा के बीच दिखी जबरदस्त केमिस्ट्री

राशा थडानी का टिप टिप बरसा पानी पर सिजलिंग डांस, मां रवीना टंडन को छोड़ा पीछे, वीडियो वायरल

कान, कैन और कांस, क्या है Cannes का सही उच्चारण, जानिए फिल्म फेस्टिवल से जुड़ी रोचक जानकारियां

मिथुन चक्रवर्ती के अवैध निर्माण पर चलेगा बुल्डोजर, BMC ने भेजा लीगल नोटिस

परेश रावल ने कंफर्म किया हेरा फेरी 3 से हुए बाहर, बताई वजह

सभी देखें

जरूर पढ़ें

रेड 2 मूवी रिव्यू: रेड की परछाई में भटकी अजय देवगन की एक औसत फिल्म

बॉडीकॉन ड्रेस पहन पलक तिवारी ने फ्लॉन्‍ट किया कर्वी फिगर, लिफ्ट के अंदर बोल्ड अंदाज में दिए पोज

मोनोकिनी पहन स्विमिंग पूल में उतरीं राशि खन्ना, बोल्ड अदाओं से इंटरनेट पर मचाया तहलका

मोनालिसा ने फिर गिराई बिजलियां, जंप सूट में शेयर की सुपर हॉट तस्वीरें

जाट मूवी रिव्यू: सनी देओल का ढाई किलो का हथौड़ा और सॉरी बोल का झगड़ा

अगला लेख