सुशांत केस : सीबीआई ने रिया चक्रवर्ती के आरोपों को बताया काल्पनिक, बोले- एक्टर की बहनों पर एफआईआर गैरकानूनी

Webdunia
गुरुवार, 29 अक्टूबर 2020 (10:42 IST)
सीबीआई ने दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की बहनों के खिलाफ रिया चक्रवर्ती की शिकायत पर एफआईआर दर्ज करने को लेकर मुंबई पुलिस को फटकार लगाई है। सीबीआई ने रिया चक्रवर्ती की ओर से सुशांत की बहनों पर लगाए गए आरोपों को काल्पनिक और अटकलबाजी पर आधारित बताया है।

 
सीबीआई ने यह बात बॉम्बे हाईकोर्ट में याचिका दायर करते हुए कही है। बीते महीने रिया चक्रवर्ती ने मुंबई के बांद्रा पुलिस थाने में अभिनेता की बहन प्रियंका और मीतू सिंह के खिलाफ सुशांत सिंह राजपूत की दवाइयों का नकली पर्चा बनाने का आरोप लगाते हुए एफआईआर दर्ज करवाई थी। 
 
रिया चक्रवर्ती ने अपने वकील सतीश मानेशिंदे के जरिए बांद्रा पुलिस थाने में नकली मेडिकल पर्चा बनाने के आरोप में प्रियंका और मीतू सिंह के खिलाफ मामला दर्ज करवाया था। अब रिया चक्रवर्ती के इन आरोपों को सीबीआई ने पूरा तरह से काल्पनिक और अटकलबाजी पर आधारित बताया है।
 
एजेंसी ने कहा कि ऐसी अटकलों के आधार पर एफआईआर दर्ज नहीं की जा सकती है। सीबीआई ने यह बात सुशांत सिंह राजपूत की बहन प्रियंका सिंह और मीतू सिंह की याचिका के जवाब में कही है। सीबीआई ने यह भी बताया कि वह सुशांत सिंह राजपूत के पिता के. के. सिंह द्वारा रिया चक्रवर्ती और उनके परिवार के लोगों पर दर्ज शिकायत की जांच कर रही है।
 
हाल ही में प्रियंका और मीतू ने बॉम्बे हाईकार्ट में याचिका दायर करते हुए मुंबई पुलिस द्वारा उनके खिलाफ दर्ज एफआईआर को निरस्त करने का आग्रह किया है।
 
प्रियंका और मीतू की इस याचिका के खिलाफ रिया चक्रवर्ती ने मंगलवार को बॉम्बे हाईकोर्ट में याचिका दायर की थी। उन्होंने कोर्ट से अनुरोध किया है कि दिवंगत अभिनेता की बहन प्रियंका और मीतू सिंह के खिलाफ दर्ज प्राथमिकी को रद्द करने वाली याचिका को खारिज किया जाए। 
 
रिया चक्रवर्ती ने अपनी याचिका में कहा था कि प्रियंका और मीतू सिंह ने एनडीपीएस एक्ट का उल्लघंन किया है। उन्होंने कहा, उक्त पर्चे की दवाइयों के पांच दिन बाद ही सुशांत सिंह राजपूत की मृत्यु हो गई, जिसमें उनकी बहन (प्रियंका) और डॉ. तरुण कुमार के इशारे पर उन्हें गैरकानूनी तरीके से दवाइयां दी गई थीं। इसलिए इसकी पूरी जांच होनी बहुत जरूरी है।
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

बॉलीवुड हलचल

फिल्म केसरी वीर: लीजेंड्स ऑफ सोमनाथ का पहला गाना भारतवर्ष एंथम रिलीज

ध्रुव विक्रम की स्पोर्ट्स ड्रामा बाइसन कालामादन इस दिन सिनेमाघरों में देगी दस्तक

बिन शादी के मां बनी थीं नीना गुप्ता, मसाबा के जन्म के बाद भी था शादीशुदा विवियन रिचर्ड् संग अफेयर

WAVES 2025: आमिर खान ने बताया फिल्म शुरू करने से पहले तीन-चार महीने तक सिर्फ स्क्रिप्ट पर करते हैं काम

बेंगलुरु कॉन्सर्ट विवाद पर सोनू निगम ने तोड़ी चुप्पी, वीडियो शेयर कर बताया उस रात का सच

सभी देखें

जरूर पढ़ें

रेड 2 मूवी रिव्यू: रेड की परछाई में भटकी अजय देवगन की एक औसत फिल्म

बॉडीकॉन ड्रेस पहन पलक तिवारी ने फ्लॉन्‍ट किया कर्वी फिगर, लिफ्ट के अंदर बोल्ड अंदाज में दिए पोज

मोनोकिनी पहन स्विमिंग पूल में उतरीं राशि खन्ना, बोल्ड अदाओं से इंटरनेट पर मचाया तहलका

मोनालिसा ने फिर गिराई बिजलियां, जंप सूट में शेयर की सुपर हॉट तस्वीरें

जाट मूवी रिव्यू: सनी देओल का ढाई किलो का हथौड़ा और सॉरी बोल का झगड़ा

अगला लेख
More