dharma sangrah
✕

सनी लियोनी को याद आई सरोज खान संग अपनी छोटी सी मुलाकात

Webdunia
शुक्रवार, 3 जुलाई 2020 (13:57 IST)
बॉलीवुड कोरियोग्राफर सरोज खान का 71 वर्ष की उम्र में कार्डियक अरेस्ट से निधन हो गया। उनके निधन से बॉलीवुड में शोक की लहर है। बॉलीवुड सेलेब्स सोशल मीडिया पर सरोज खान को याद कर रहे हैं। बॉलीवुड एक्ट्रेस सनी लियोनी ने भी सरोज खान संग अपनी मुलाकात को याद किया है।

 
सनी लियोनी ने कोरियोग्राफर सरोज खान से डांस के खास गुर सीखे थे। सरोज खान को श्रद्धांजलि देते हुए सनी लियोनी ने लिखा है, 'मेरे बहुत ही धैर्यवान गुरु के साथ छोटी सी मुलाकात, जिन्होंने मुझे भारतीय लोक नृत्य की कुछ मूल बातें सिखाईं। बेशक हमारी मुलाकात छोटी थी, लेकिन मैं हमेशा इस वीडियो को बार-बार देखती हूं, और उनसे सीखने की कोशिश करती हूं। 
 
उन्होंने लिखा, भगवान आपकी आत्मा को शांति दे। मेरा दिल परिवार, करीबी दोस्तों और उन सबके लिए रो रहा है जिसने इतने खूबसूरत इंसान को खोया है।
 
अपने इस पोस्ट के साथ सनी ने एक ब्लैक एंड व्हाइट तस्वीर भी साझा की हैं, जिसमें दोनों को किसी विषय पर चर्चा करते हुए देखा जा सकता है।
 
बता दें कि सरोज खान ने बॉलीवुड में लगभग 2,000 से ज्यादा सॉन्ग को कोरियोग्राफ किया था, और उनके डांस स्टेप्स खूब पॉपुलर होते थे। 
 

सम्बंधित जानकारी

ईशा देओल बोलीं- नानी की सख्ती ने बनाया अनुशासित, मां हेमा मालिनी से सीखी हर वक्त एक्टिव रहने की आदत

दिलजीत दोसांझ: गुरुद्वारे में तबला बजाने से लेकर दुनिया के सबसे बड़े स्टेज तक, कैसे बने पंजाबी संगीत के ग्लोबल सुपरस्टार?

जिमी शेरगिल, अध्ययन सुमन और प्रनूतन बहल की ‘प्यादे’ का फर्स्ट लुक जारी, इस दिन सिनेमाघरों में देगी दस्तक

इंसान नहीं, इस बार एलियन बनेगा अक्षय कुमार का दुश्मन! 'समुक' का खौफनाक फर्स्ट लुक रिलीज

बच्चन परिवार में 'जलसा' को लेकर छिड़ी कानूनी जंग! अमिताभ की भाभी रमोला ने जया बच्चन के नाम हुई 1993 की गिफ्ट डीड को दी चुनौती

उड़ता तीर मूवी रिव्यू: आयुष्मान खुराना की फिल्म में दिलचस्प आइडिया, लेकिन कॉमेडी के नाम पर निराशा

न बंदूक चली, न पड़ा थप्पड़: फिर भी सिनेमाघरों में क्यों चला 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का जादू?

नाना पाटेकर की पत्नी कौन थीं? 1978 में हुई थी शादी, फिर क्यों अलग रहने लगे दोनों, जानिए अनकही कहानी

रेखा की जिंदगी में अमिताभ सहित आए ये 6 पुरुष, पर क्यों नहीं मिला सच्चा प्यार?

रेखा की जिंदगी के 25 अनसुने किस्से: जब 'अग्ली डकलिंग' कहकर उड़ाया गया मजाक, मजबूरी में बनीं बॉलीवुड की 'एवरग्रीन दीवा'

अगला लेख