Sunny Leone भी हो चुकी हैं डीपफेक का शिकार, बोलीं- ज्यादा गंभीर तरीके से लेती

सनी लियोनी ने हाल ही में अपना एआई अवतार भी लॉन्च किया है

WD Entertainment Desk
शनिवार, 13 जनवरी 2024 (12:01 IST)
  • कई एक्ट्रेसेस हो चुकी हैं डीपफेक का शिकार
  • सनी बोलीं- यह कोई हालिया मुद्दा नहीं
  • कुछ गलत होता है तो जा सकते हैं साइबर सेल
Sunny Leone on Deepfake: बॉलीवुड सेलेब्स इन दिनों डीपफेक का शिकार हो रहे है। रश्‍मिका मंदाना, कैटरीना कैफ, काजोल, आलिया भट्ट और अनुष्का सेन जैसी कई एक्ट्रेस के एआई तकनीक से बने फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो चुके हैं। वहीं इंडस्ट्री में बढ़ते डीपफेक मामले को लेकर सनी लियोनी ने अपनी चुप्पी तोड़ी है।

ALSO READ: रेड बॉडीकॉन ड्रेस में सनी लियोनी का सिजलिंग अंदाज, हॉट तस्वीरें वायरल
 
सनी लियोनी ने बताया कि वह भी डीफफेक की शिकार हो चुकी हैं। यह एक खतरा है, जो लंबे वक्त से चला आ रहा है। लेकिन मैं इससे प्रभावित नहीं होती हूं और न ही ज्यादा गंभीर तरीके से लेती हूं।
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Sunny Leone (@sunnyleone)

सनी लियोनी के कहा, यह कोई हालिया मुद्दा नहीं है, जैसा कि कई लोग मानते हैं। ये चीजें मेरे साथ हुई हैं लेकिन ईमानदारी से कहूं तो मैं इसके बारे में ज्यादा नहीं सोचती हूं। मैं इसे मनोवैज्ञानिक या मानसिक रूप से प्रभावित नहीं होने देती हूं। मगर कुछ युवा लड़कियां भी होती हैं, जिन्हें कभी-कभी कलंक का सामना करना पड़ता है। 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Sunny Leone (@sunnyleone)

एक्ट्रेस ने कहा, उन्हें समझना चाहिए कि यह उनकी गलती नहीं है। उन्होंने कुछ भी गलत नहीं किया है। अगर ऐसा कुछ होता है, तो वे हमेशा साइबर सेल में जा सकती हैं और अधिकारियों को इस मामले की जानकारी दे सकती हैं। उन्हें बताएं कि आपकी पहचान और समानता का दुरुपयोग किया गया है। 
 
बता दें कि सनी लियोनी ने हाल ही में अपना एआई अवतार भी लॉन्च किया है। सनी ने कहा था कि आज इंटरनेट पर गलत लोगों के पास मशहूर हस्तियों के कई एआई अवतार और क्लोन बनाए हुए हैं। इसलिए मैंने सोचा कि किसी और के ऐसा करने से पहले मैं अपना खुद का अवतार क्यों न बनाऊं और इस पर अपना नियंत्रण रखूं।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

बॉलीवुड हलचल

फिल्म रंगीला में टपोरी दिखने के लिए आमिर खान ने किया था यह काम

महेश भट्ट का विवादों से रहा है पुराना नाता, बेटी को किस कर बुरे फंसे थे निर्देशक

वाइन पीने की चाह में गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा ने अपनाया ईसाई धर्म

बॉलीवुड के बाद अब साउथ इंडस्ट्री में धमाल मचाएगी किल, तमिल और तेलुगु में बनेगा फिल्म का रीमेक

लगातार मिल रही धमकियों के बीच सलमान खान ने किया दुबई मॉल का दौरा, सुपरस्टार को देखने उमड़ी फैंस की भीड़

सभी देखें

जरूर पढ़ें

स्त्री 2 फिल्म समीक्षा : विक्की की टीम का इस बार सरकटा से मुकाबला

खेल खेल में मूवी रिव्यू: अक्षय कुमार की कॉमिक टाइमिंग जोरदार, लेकिन ‍क्या फिल्म है मजेदार?

वेदा फिल्म समीक्षा: जातिवाद की चुनौती देती जॉन अब्राहम और शरवरी की फिल्म | Vedaa review

औरों में कहां दम था मूवी रिव्यू: अजय देवगन और तब्बू की फिल्म भी बेदम

Kill movie review: खून के कीचड़ से सनी सिंगल लोकेशन थ्रिलर किल

अगला लेख
More