सनी लियोनी के साथ एयरपोर्ट पर घूमते नजर आए विराट कोहली, जानिए वायरल वीडियो की सच्चाई

Webdunia
बॉलीवुड अभिनेत्री सनी लियोनी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। इस वीडियो में सनी एक शख्स के साथ एयरपोर्ट से निकलती नजर आ रही हैं। यह शख्स दिखने में काफी हद तक भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली की तरह है। तमाम लोग इस शख्स को विराट कोहली बता कर वीडियो शेयर कर रहे हैं। लेकिन जब आपको इस वीडियो की सच्चई पता चलेगी तो हंसी आ जाएगी।


इस वीडियो में सनी एयरपोर्ट के अंदर जाती दिखाई दे रही हैं और उनके साथ जो शख्स है वह बिल्कुल विराट कोहली की तरह नजर आ रहा है। लेकिन वीडियो की सच्चाई यह है कि वह शख्स जिसे विराट समझ कर वीडियो को शेयर कर रहे हैं असल में वह विराट नहीं है। 
 
वीडियो को फोटोग्राफर विरल भयानी ने भी शेयर किया है। विरल ने कैप्शन में लिखा, एक सेकंड के लिए मुझे भी लगा कि विराट यहां क्या कर रहे हैं उन्हें तो मैदान पर होना चाहिए। वीडियो को अब तक 80,000 से ज्यादा बार लाइक और शेयर किया जा चुका है।
31 मार्च को हैदराबाद और बैंगलुरू के बीच शाम को मैच खेला गया था। मैच से कुछ ही देर पहले ही विराट का इस तरह से दिखना फैंस के लिए एक सस्पेंस बन गया। बताया जा रहा है कि विराट कोहली की तरह दिखने वाला यह शख्स सनी लियोनी का मैनेजर है जिसका नाम सनी रजनी है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

बॉलीवुड हलचल

फिल्म 120 बहादुर के सेट से फरहान अख्तर ने शेयर की बीटीएस तस्वीर

मां बनने के 9 दिन बाद बेटी को लेकर अस्पताल से घर लौटीं दीपिका पादुकोण, इंस्टा बायो भी किया चेंज

प्रियंका चोपड़ा की मराठी फिल्म पाणी का टीजर रिलीज, जल संकट पर आधारित है कहानी

कश्मीर में लैला के नाम से मशहूर है तृप्ति डिमरी, एक्ट्रेस बोलीं- यही असली सफलता होती है...

शुद्ध देसी रोमांस की रिलीज को 11 साल पूरे होने पर परिणीति चोपड़ा को आई सुशांत सिंह राजपूत की याद, शेयर किया खास वीडियो

सभी देखें

जरूर पढ़ें

स्त्री 2 फिल्म समीक्षा : विक्की की टीम का इस बार सरकटा से मुकाबला

खेल खेल में मूवी रिव्यू: अक्षय कुमार की कॉमिक टाइमिंग जोरदार, लेकिन ‍क्या फिल्म है मजेदार?

वेदा फिल्म समीक्षा: जातिवाद की चुनौती देती जॉन अब्राहम और शरवरी की फिल्म | Vedaa review

औरों में कहां दम था मूवी रिव्यू: अजय देवगन और तब्बू की फिल्म भी बेदम

Kill movie review: खून के कीचड़ से सनी सिंगल लोकेशन थ्रिलर किल

अगला लेख
More