Publish Date: Tue, 25 May 2021 (18:36 IST)
Updated Date: Tue, 25 May 2021 (18:49 IST)
सनी लियोनी भले ही ज्यादा फिल्में या वेबसीरिज नहीं कर रही हो, लेकिन इससे उनकी फैन फॉलोइंग पर ज्यादा असर नहीं हुआ है। अभी भी वे कई टॉप एक्ट्रेसेस से लोकप्रियता के मामले में आगे हैं। सोशल मीडिया पर उनकी पोस्ट को जबरदस्त हिट्स मिलती है।
हाल ही में इंस्टाग्राम पर सनी ने एक पोस्ट शेयर की है जिसमें उन्होंने अपने एडिक्शन के बारे में बताया है। यह एक मसाज वाइब्रेटर है। वीडियो में सनी की कमर का मसाज उनकी असिस्टेंट कर रही हैं।
सनी ने इस वीडियो के साथ लिखा है- माय एडिक्शन। साथ में उन्होंने रणविजय को भी टैग किया है जो वीडियो में नजर आ रहे हैं।
जाहिर सी बात है कि यह वाइब्रेटर उनका एडिक्शन है तो इसके बिना वे रह नहीं सकती हैं। इसे 7 लाख से ज्यादा लोग लाइक्स कर चुके हैं।