Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

जहां से भी घुसने की कोशिश करोगे सामने हिंदुस्तानी फौजी पाओगे, 'बॉर्डर 2' का धमाकेदार टीजर हुआ रिलीज

Advertiesment
Border 2 movie teaser
विजय दिवस के खास मौके पर सनी देओल की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'बॉर्डर 2' का धमाकेदार टीजर रिलीज हो गया है। मुंबई में आयोजित हुए एक इवेंट में फिल्म की स्टार कास्ट सनी देओल, वरुण धवन और अहान शेट्टी की मौजूदगी में 'बॉर्डर 2' का टीजर लॉन्च किया गया। 
 
फिल्म का टीजर देशभक्ति और एक्शन से भरा हुआ है। सनी देओल ने अपने दमदार डायलॉग से एक बार फिर सभी के दिल में देशप्रेम की भावना भर दी है। 'बॉर्डर 2' के टीजर की शुरुआत युद्ध के सीन और सनी देओल के दमदार डायलॉग के साथ होती है। 
 
सनी देओल दुश्मनों को चेतावनी देते हुए कहते हैं, 'तुम जहां से भी घुसने की कोशिश करोगे, आसमान से, जमीन से, समंदर से सामने एक हिंदुस्तानी फौजी खड़ा पाओगे। जो आंखों में आंखें डालकर सीना ठोक कर कहेगा, हिम्मत है तो आ... ये खड़ा है हिन्दुस्तान।' 
 
टीजर के अगले सीन में सनी देओल युद्ध के मैदान में अपने साथी फौजियों से पूछते हैं, 'आवाज कहां तक जानी चाहिए?' इसके जवाब में सभी कहते हैं, 'लाहौर तक'। टीजर में भारत-पाकिस्तान युद्ध के कुछ सीन हैं, जिसमें हमारे देश के सैनिक अपनी बहादुरी दिखाते नजर आ रहे हैं।
 
फिल्म के टीजर में पूरी स्टारकास्ट की झलक भी दिखाई गई है। फिल्म बॉर्डर 2 में सनी देओल के अलावा वरुण धवन, दिलजीत दोसांझ और अहान शेट्टी अहम रोल में नजर आएंगे। इसके अलावा फिल्म में मोना सिंह, सोनम बाजवा, परमवीर चीमा जैसा अन्य कलाकार भी हैं।
 
फिल्म 'बॉर्डर 2' का निर्देशन अनुराग सिंह कर रहे हैं। फिल्म का निर्माण भूषण कुमारल कृष्ण कुमार, जेपी द्ता और निधि दत्ता कर रहे हैं। यह फिल्म 23 जनवरी 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। 
 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

फिल्मफेयर ओटीटी अवॉर्ड्स 2025: ब्लैक वारंट ने जीते सबसे ज्यादा अवॉर्ड, जयदीप अहलावत बने बेस्ट एक्टर, देखिए पूरी लिस्ट