dharma sangrah
✕

सनी देओल की फिल्म को मिला 'ए' सर्टिफिकेट, रिलीज के लिए तैयार

Webdunia
सनी देओल अभिनीत फिल्म 'मोहल्ला अस्सी' लंबे समय से सेंसर के चंगुल में फंसी हुई थी। ऐसा लग रहा था कि यह फिल्म सिनेमाघरों का मुंह नहीं देख पाएगी, लेकिन निर्माताओं ने हिम्मत नहीं हारी। लंबी लड़ाई लड़ी। आखिरकार जीत हुई। फिल्म को सेंसर ने 'ए' सर्टिफिकेट दिया है और यह फिल्म अब रिलीज के लिए तैयार है। 
 
लगभग तीन साल पहले इस फिल्म का ट्रेलर लीक हुआ था। फिल्म के कुछ हिस्से भी लीक हुए थे। इसमें सभी लीड एक्टर गालियां बकते नजर आए थे। सेंसर ने फिल्म को सर्टिफिकेट देने से यह कह कर इनकार कर दिया था कि यह फिल्म लोगों की आस्था और भावनाओं को चोट पहुंचाती है। 
 
इसके बाद फिल्म के मेकर्स ने फिल्म सर्टिफिकेशन एप्पलेट ट्रिब्यूनल (एफसीएटी) से अपील की। उन्होंने दस कट्स के साथ फिल्म को फिर से सबमिट करने के लिए कहा। इन कट्स से मेकर्स खुश नजर नहीं आए। उनके अनुसार इससे फिल्म की आत्मा ही मर जाएगी। उन्होंने इसके खिलाफ दिल्ली हाई कोर्ट जाकर लड़ाई लड़ी। 


 
मोहल्ला अस्सी काशी नाथ सिंह के उपन्यास काशिका अस्सी पर आधारित है। इसमें 1990 से 1998 के बीच का समय दिखाया गया है जिसमें रामजन्म भूमि आंदोलन और मंडल कमीशन लागू करने की बातें भी शामिल हैं। 
 
डॉ. चंद्रप्रकाश द्विवेदी द्वारा निर्देशित इस फिल्म में सनी देओल, साक्षी तंवर और रवि किशन मुख्य भूमिकाओं में हैं। फिल्म के निर्माताओं का कहना है कि वे रिलीज डेट के बारे में जल्दी ही बताएंगे। 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

बॉलीवुड हलचल

जब खेतों से जागेगा खौफनाक रहस्य, जैकी श्रॉफ की 'काली खेती' का डरावना ट्रेलर हुआ रिलीज

स्त्री' के बिट्टू अपारशक्ति खुराना बने खूंखार विलेन, 'गन मास्टर G9' में दिखा खतरनाक अवतार, दमदार अंदाज से मचाएंगे तहलका

'बिग बॉस 11' फेम ढिंचैक पूजा के घर जल्द गूंजेगी किलकारी, फ्लॉन्ट किया बेबी बंप, शादी के 6 महीने बाद सुनाई खुशखबरी

सुर्ख लाल गाउन में कियारा आडवाणी ने फ्लॉन्ट किया बेबी बंप, सिजलिंग अदाओं से बढ़ाया इंटरनेट का पारा

Bigg Boss 20: माही विज की 7 साल की बेटी तारा पर कमेंट करने पर भड़के जय भानुशाली, कनिका मान और यंग डीएसए को लगाई कड़ी फटकार

सभी देखें

जरूर पढ़ें

उड़ता तीर मूवी रिव्यू: आयुष्मान खुराना की फिल्म में दिलचस्प आइडिया, लेकिन कॉमेडी के नाम पर निराशा

न बंदूक चली, न पड़ा थप्पड़: फिर भी सिनेमाघरों में क्यों चला 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का जादू?

नाना पाटेकर की पत्नी कौन थीं? 1978 में हुई थी शादी, फिर क्यों अलग रहने लगे दोनों, जानिए अनकही कहानी

रेखा की जिंदगी में अमिताभ सहित आए ये 6 पुरुष, पर क्यों नहीं मिला सच्चा प्यार?

रेखा की जिंदगी के 25 अनसुने किस्से: जब 'अग्ली डकलिंग' कहकर उड़ाया गया मजाक, मजबूरी में बनीं बॉलीवुड की 'एवरग्रीन दीवा'

अगला लेख