Hanuman Chalisa

सिंघम 3 और सनी देओल ने अजय देवगन को लगाया फोन

Webdunia
सनी देओल के फैन उन्हें एक्शन फिल्म में देखने के लिए बेताब हैं और जल्दी ही उनकी यह मुराद पूरी होने जा रही है। 'ढाई किलो का हाथ' वाले सनी देओल दक्षिण भारत की सुपरहिट फिल्म 'सिंघम 3' का हिंदी रिमेक करने जा रहे हैं। सूर्या ने यह रोल 'सिंघम 3' में निभाया था जो अब सनी देओल निभाएंगे। गौरतलब है कि इसका रोहित शेट्टी और अजय देवगन वाली सिंघम या सिंघम रिटर्न्स से कोई लेना-देना नहीं है। 
 
सनी ने अजय से की बात 
इसके बावजूद सनी देओल ने यह फिल्म साइन करने के पहले अजय देवगन को फोन लगाया। उन्होंने अजय से बात की और कहा कि वे सिंघम नाम का कहीं भी उपयोग नहीं करेंगे। यह बात सुन कर अजय ने निश्चित रूप से राहत ली होगी और सनी देओल ने भी साबित किया कि वे सही मायनों में जेंटलमैन हैं। 
 
जल्दी शुरू होगी शूटिंग 
सिंघम 3 का हिंदी रिमेक जयंतीलाल गढ़ा प्रोड्यूस कर रहे हैं। इस फिल्म का निर्देशन के. रवि चंद्रन करेंगे। रवि फिलहाल यूएस में हैं और हिंदी स्क्रिप्ट को अंतिम रूप देने में जुटे हैं। इसके बाद वे लोकेशन की तलाश करेंगे। फिल्म की शूटिंग वर्ष के आखिर में शुरू होने की संभावना है। 
 
क्या है कहानी? 
इस फिल्म में सनी देओल पुलिस ऑफिस के रोल में होंगे जो अपराध का खात्मा करने के साथ-साथ एक पुलिस ऑफिसर की रहस्यमयी हत्या से भी परदा उठाता है। ठाकुर अनूप सिंह विलेन के रोल में नजर आएंगे। अजय देवगन की सिंघम सूर्या की सिंघम का हिंदी रिमेक थी। सिंघम रिटर्न्स ओरिजनल स्क्रिप्ट पर तैयार की गई थी। अजय ने सिंघम बन कर लोकप्रियता हासिल की थी। क्या सनी पाजी भी ऐसा ही कर पाएंगे? 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

बॉलीवुड हलचल

'कंपाउंडर सुबोध' बनकर आज भी लोगों के दिलों में बसे हैं अभिषेक बनर्जी, 'मिर्जापुर: द मूवी' की रिलीज़ से पहले कही दिल की बात

ओरी ने दिखाई अंशुला कपूर की शादी की झलकियां, आलिया भट्ट संग स्टाइलिश पोज़ और रेखा की झप्पी हुई वायरल

Lock Upp 2: राम कपूर का चौंकाने वाला खुलसा, बोले- शादी से पहले था प्लेबॉय, कई लड़कियों संग था अफेयर

आकांक्षा रंजन का सिजलिंग एथनिक लुक वायरल, फ्लोरल सीक्विन साड़ी में लगीं बेहद खूबसूरत

जकार्ता में पीएम मोदी ने किया 'कुछ कुछ होता है' का जिक्र, करण जौहर हुए भावुक

सभी देखें

जरूर पढ़ें

बिकिनी पहन समंदर में उतरीं सनी लियोनी, बोल्ड लुक हुआ वायरल

पलक तिवारी के यूनिक लायन कॉर्सेट लुक पर फिदा हुए फैंस, देखिए एक्ट्रेस का बोल्ड अंदाज

शिमरी साड़ी में निक्की तंबोली ने ढाया कहर, डीपनेक ब्लाउज पहन लगाया बोल्डनेस का तड़का

45 साल की श्वेता तिवारी का कॉलेज गर्ल लुक, सिंपल अंदाज से जीता फैंस का दिल

क्या बॉलीवुड में कमबैक की तैयारी कर रहीं सेलिना जेटली? बोल्ड तस्वीरों से फिर मचाया तहलका

अगला लेख