Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

सनी देओल और ऐश्वर्या राय की फिल्म इंडियन, जो अधूरी रह गई

Advertiesment
सनी देओल
वर्ष 1997 की बात है, तब सनी देओल के नाम का डंका बज रहा था और ऐश्वर्या राय ने अपनी खूबसूरती से बॉलीवुड में हलचल मचा दी थी। तब निर्माता पहलाज निहलानी ने एक फिल्म में सनी देओल और ऐश्वर्या राय की जोड़ी को पेश करने की सोची। 
 
फिल्म का नाम रखा 'इंडियन' और फिल्म का अनाउंसमेंट जोरदार तरीके से हुआ। सनी और ऐश्वर्या के ढेर सारे चित्र भी सामने आए। इस फिल्म में सनी दोहरी भूमिका में थे। एक आतंकवादी की और दूसरी आर्मी ऑफिसर की। 
webdunia
 
सनी और ऐश्वर्या पर एक गाना भी शूट हो गया था। लगभग साढ़े चार करोड़ रुपये खर्च करने के बाद अचानक यह फिल्म बंद हो गई। 
 
बाद में सनी ने इंडियन नामक दूसरी फिल्म शूट की जिसमें उनके अपोजिट शिल्पा शेट्टी नजर आईं। 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

दीपिका पादुकोण की डेब्यू फिल्म 'ओम शांति ओम' को रिलीज हुए 13 साल पूरे, एक्ट्रेस ने इंस्टाग्राम, ट्विटर पर बदला अपना नाम