फिल्म समीक्षक और विश्लेषक सुनील मिश्र का निधन

Webdunia
शुक्रवार, 23 अप्रैल 2021 (09:13 IST)
फिल्म समीक्षक और विश्लेषक सुनील मिश्र का भोपाल में निधन हो गया। सिनेमा का गंभीर लेखन करने वाले सुनील मिश्र मध्यप्रदेश के संस्कृति विभाग में कार्यरत थे। 
 
मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सुनील मिश्र के निधन पर शोक व्यक्त कर ट्वीट किया- वरिष्ठ फिल्म समीक्षक, लेखक और राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार से सम्मानित श्री सुनील मिश्र जी के निधन से बहुत दु:ख पहुंचा है। ईश्वर से दिवंगत आत्मा को अपने श्री चरणों में स्थान और परिजनों को यह गहन पीड़ा सहन करने की शक्ति देने की प्रार्थना करता हूं। विनम्र श्रद्धांजलि! ॐ शांति!


 
जॉब के साथ-साथ सुनील मिश्र सिनेमा पर पिछले कई वर्षों से लेखन कर रहे थे। तीन साल पहले उन्हें सर्वोत्तम फिल्म समीक्षक का राष्ट्रीय पुरस्कार भी मिला था। 
 
सुनील मिश्र काफी शोध के साथ अपने आलेख तैयार करते थे। उनके लेखन में चिंतन और गहराई नजर आती थी। इंस्टाग्राम पर उन्होंने 100 से ज्यादा कलाकारों के लाइव इंटरव्यू लिए जिन्हें बहुत पसंद किया गया। 
 
देश के कई प्रतिष्ठित अखबारों में उनके सैकड़ों आलेख छपे। आकाशवाणी-दूरदर्शन और कई चैनलों के लिए उन्होंने सिनेमा केन्द्रित कार्यक्रमों का संयोजन किया। माखनलाल चतुर्वेदी पत्रकारिता विश्वविद्यालय में पत्रकारिता की कक्षाएं ली। अमिताभ बच्चन पर एक किताब लिखी। साथ ही उन्होंने कुछ नाटक भी लिखे। 
Show comments

बॉलीवुड हलचल

सोहेल खान संग शादी के लिए जिस शख्स संग सीमा सजदेह ने तोड़ी थी सगाई, अब उसी को कर रहीं डेट

स्काई फोर्स के साथ उड़ान भरने के लिए तैयार अक्षय कुमार, जानिए कब रिलीज होगी फिल्म!

सोनम कपूर क्यों नहीं रखतीं करवा चौथ का व्रत?

गंदी बात की वजह से मुश्किल में फंसीं एकता कपूर और शोभा कपूर, POCSO के तहत मामला दर्ज

DDLJ में शाहरुख खान को इस तरह आया अमरीश पुरी संग आओ आओ वाले सीन का आइडिया

सभी देखें

जरूर पढ़ें

स्त्री 2 फिल्म समीक्षा : विक्की की टीम का इस बार सरकटा से मुकाबला

खेल खेल में मूवी रिव्यू: अक्षय कुमार की कॉमिक टाइमिंग जोरदार, लेकिन ‍क्या फिल्म है मजेदार?

वेदा फिल्म समीक्षा: जातिवाद की चुनौती देती जॉन अब्राहम और शरवरी की फिल्म | Vedaa review

औरों में कहां दम था मूवी रिव्यू: अजय देवगन और तब्बू की फिल्म भी बेदम

Kill movie review: खून के कीचड़ से सनी सिंगल लोकेशन थ्रिलर किल

अगला लेख
More