वेब सीरीज हंटर के सेट पर घायल हुए सुनील शेट्टी, एक हाई-ऑक्टेन एक्शन सीन के दौरान हुआ हादसा

WD Entertainment Desk
गुरुवार, 7 नवंबर 2024 (15:24 IST)
बॉलीवुड एक्टर सुनील शेट्टी के अपनी अपकमिंग वेब सीरीज 'हंटर : टूटेगा नहीं तोड़ेगा' के सेट पर घायल होने की खबर आ रही है। बताया जा रहा है कि एक हाई-ऑक्टेन एक्शन सीन फिल्माते समय सुनील शेट्टी घायल हो गए। उनकी पसलियों में चोट लगी है। 
 
खबरों के अनुसार सुनील शेट्टी के पेट में लकड़ी घुस जाने के कारण वह बुरी तरह घायल हो गए। इसके बाद सेट पर ही तुरंत डॉक्टरों की टीम बुलाई गई और उनका इलाज ‍किया गया। 
 
पिंकविला की रिपोर्ट के अनुसार जब यह दुर्घटना हुई, तब सुनील शेट्टी एक जटिल एक्शन सीक्वेंस कर रहे थे। सुरक्षा सावधानियों के बावजूद दुर्घटना हुई, जिसके परिणामस्वरूप उनकी पसलियों में चोट लग गई। प्रोडक्शन टीम ने तुरंत डॉक्टरों और एक एक्स-रे मशीन को सेट पर लाने की व्यवस्था की, ताकि सुनील शेट्टी की स्थिति का तुरंत आकलन किया जा सके।
 
प्रारंभिक जांच से पता चला कि सुनील शेट्टी की पसलियों में दर्दनाक चोट लगी है, लेकिन स्थिति नियंत्रण में है। डॉक्टरों ने एक्टर को फिलहाल आराम करने की सलाह दी है। 
 
बता दें कि वेब सीरीज 'हंटर- टूटेगा नहीं तोड़ेगा' में सुनील शेट्टी एसीपी विक्रम सिन्हा की भूमिका निभाते नजर आएंगे। सीरीज में ईशा देओल, राहुल देव, बरखा बिष्ट, मिहिर आहूजा, टीना सिंह, चाहत तेजवानी, करणवीर शर्मा, सिद्धार्थ खेर, गार्गी सावंत और पवन चोपड़ा भी हैं।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

बॉलीवुड हलचल

फुलेरा गांव में शुरू हुआ चुनावी घमासान, 'पंचायत 4' का टीजर रिलीज, इस दिन प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम होगी सीरीज

विपुल अमृतलाल शाह की राजनीतिक थ्रिलर गवर्नर में नजर आएंगे मनोज बाजपेयी!

ढलते सूरज के सामने शमा सिकंदर ने फ्लॉन्ट किया कर्वी फिगर, समंदर किनारे से शेयर की तस्वीरें

भूल चूक माफ का प्रमोशन करने वामिका गब्बी संग इंदौर पहुंचे राजकुमार राव, बोले- यहां आकर अपनापन महसूस होता है

क्या दूसरी शादी के 5 महीने बाद नागा चैतन्य बनने वाले हैं पिता, शोभिता धुलिपाला की प्रेग्नेंसी का सच आया सामने!

सभी देखें

जरूर पढ़ें

रेड 2 मूवी रिव्यू: रेड की परछाई में भटकी अजय देवगन की एक औसत फिल्म

बॉडीकॉन ड्रेस पहन पलक तिवारी ने फ्लॉन्‍ट किया कर्वी फिगर, लिफ्ट के अंदर बोल्ड अंदाज में दिए पोज

मोनोकिनी पहन स्विमिंग पूल में उतरीं राशि खन्ना, बोल्ड अदाओं से इंटरनेट पर मचाया तहलका

मोनालिसा ने फिर गिराई बिजलियां, जंप सूट में शेयर की सुपर हॉट तस्वीरें

जाट मूवी रिव्यू: सनी देओल का ढाई किलो का हथौड़ा और सॉरी बोल का झगड़ा

अगला लेख
More