Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

सुशांत सिंह राजपूत के निधन से शोक में सुमोना चक्रवर्ती, बोलीं- तुम्हारी मुस्कान और ऊर्जा याद आएगी

Advertiesment
हमें फॉलो करें सुशांत सिंह राजपूत के निधन से शोक में सुमोना चक्रवर्ती, बोलीं- तुम्हारी मुस्कान और ऊर्जा याद आएगी
, रविवार, 14 जून 2020 (17:56 IST)
सुशांत सिंह राजपूत के सुसाइड ने बॉलीवुड गलियारों में हड़कंप मचा दिया है। सुशांत सिंह राजपूत ने मुंबई में अपने घर में फांसी लगाकर जान दे दी। वे 34 साल के थे। एक्टर के निधन पर फैंस समेत सेलेब्स दुख जता रहे हैं।

 
टीवी एक्ट्रेस सुमोना चक्रवर्ती ने भी सुशांत सिंह राजपूत के निधन पर दुख जताया है। सुमोना ने सुशांत को याद करते हुए कहा कि लॉकडाउन से पहले ही मुलाकात हुई थी। तुम्हारी मुस्कान और ऊर्जा याद आएगी सुशांत। रेस्ट इन पीस!
 
सुशांत‍ सिंह राजपूत ने अपने करियर की शुरुआत टीवी एक्टर के तौर पर की थी। उन्होंने सबसे पहले 'किस देश में है मेरा दिल' नाम के धारावाहिक में काम किया था पर उन्हें पहचान एकता कपूर के धारावाहिक पवित्र रिश्ता से मिली थी। इसके बाद उनका फिल्मों का सफर शुरु हुआ था।
 
सुशांत सिंह फिल्म काय पो छे में लीड एक्टर के तौर पर नजर आए थे, और उनके अभिनय की तारीफ भी हुई थी। इसके बाद वो शुद्ध देसी रोमांस में वाणी कपूर और परिणीति चोपड़ा के साथ दिखे थे। हालांकि उन्होंने सबसे ज्यादा चर्चा भारतीय टीम के पूर्व कप्तान एम एस धोनी का किरदार निभा कर बटोरी थी।
 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

डिप्रेशन में आया सेलिब्रिटी समाज में खुलकर रो भी नहीं सकता, सुशांत सिंह राजपूत के सुसाइड से उठे सवाल ?