suvichar

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

अनिल कपूर की एक्शन ड्रामा फिल्म सूबेदार का धमाकेदार टीजर रिलीज, इस दिन प्राइम वीडियो पर होगा प्रीमियर

Advertiesment
Subedaar Movie
प्राइम वीडियो ने अपनी आने वाली प्राइम ऑरिजिनल एक्शन-ड्रामा मूवी 'सूबेदार' के वर्ल्डवाइड प्रीमियर की घोषणा कर दी है। यह फिल्म 5 मार्च को प्रीमियर के लिए तैयार है। सुरेश त्रिवेणी ने फिल्म 'सूबेदार' का निर्देशन किया हैं और इसे विक्रम मल्होत्रा, अनिल कपूर, और सुरेश त्रिवेणी ने साथ मिलकर प्रोड्यूस किया है। 
 
ओपनिंग इमेज फिल्म्स प्रोडक्शन द्वारा अनिल कपूर फिल्म एंड कम्युनिकेशन नेटवर्क (AKFCN) के साथ मिलकर तैयार की गई ये फिल्म बेहद दमदार और जज्बातों से भरी एक्शन-ड्रामा है। 'सूबेदार' की कहानी सुरेश त्रिवेणी और प्रज्वल चंद्रशेखर ने लिखी है जिसमें अनिल कपूर और राधिका मदान मुख्य भूमिका में नजर आने वाले हैं, साथ ही सौरभ शुक्ला, आदित्य रावल, फैजल मलिक और मोना सिंह ने भी अहम किरदार निभाए हैं। 
सूबेदार फिल्म में एक रिटायर्ड फौजी, सूबेदार अर्जुन मौर्या की जिंदगी के उतार-चढ़ाव भरे सफ़र को दिखाया गया है, जो आज की बदलती दुनिया में सुकून पाने की तलाश में है, जहाँ उसके उन उसूलों पर सवाल उठाए जा रहे हैं जिसके सहारे उसने जिंदगी बिताई है। फिल्म में अनिल कपूर ने ज़बरदस्त अभिनय किया है, जो अपराध और भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ते हैं, साथ ही अपने बिखरे हुए परिवार को जोड़ने की कोशिश करते हुए हमेशा सही का साथ देते हैं। भारत का हृदयस्थल में बसी, इस फिल्म में समाज के गिरते स्तर के बीच सम्मान तलाशने की दमदार कहानी को बड़ी संजीदगी से पर्दे पर दिखाया गया है।
प्राइम वीडियो इंडिया के डायरेक्टर और ऑरिजिनल्स के हेड, निखिल मधोक ने कहा, सूबेदार एक ज़बरदस्त एक्शन फिल्म होने के साथ-साथ बाप-बेटी की दिल को छू लेने वाली कहानी भी है। इस फिल्म में अनिल कपूर का अभिनय शानदार है, जो एक एक्शन हीरो के तौर पर शुरू से ही दर्शकों का दिल जीत लेंगे। सुरेश त्रिवेणी, अनिल कपूर, विक्रम मल्होत्रा और सूबेदार की पूरी टीम के साथ मिलकर काम करना हमारे लिए गौरव की बात है। 
 
प्रोड्यूसर विक्रम मल्होत्रा ने बताया, सूबेदार सही मायने में जबरदस्त फिल्म है, और इस तरह के मुख्य किरदार को शायद दर्शकों ने पहले कभी नहीं देखा होगा, जो देश सेवा, अनुशासन और बलिदान की मूरत है। शुरुआत से ही, मुझे यह कहानी पसंद आई, जो धमाकेदार होने के साथ-साथ दर्शकों का भरपूर मनोरंजन करने वाली है। रिश्तों को करीब से दिखाने वाली इस फिल्म का सिनेमाई स्तर भी अव्वल दर्जे का है। 
 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

'धुरंधर' एक्ट्रेस आयशा खान ने की रणवीर सिंह की तारीफ, बोलीं- उन्हें पर्दे पर देखना बेहद खूबसूरत अनुभव...