Dharma Sangrah

स्त्री ने बॉक्स ऑफिस पर किया शानदार प्रदर्शन, यमला पगला दीवाना फिर से को पीछे छोड़ा

Webdunia
31 अगस्त को 'स्त्री' बनाम 'यमला पगला दीवाना फिर से' में मुकाबला था और स्त्री ने बॉक्स ऑफिस पर बेहतरीन प्रदर्शन कर देओल्स की फिल्म को बहुत पीछे छोड़ दिया। पहले शो से 'स्त्री' को दर्शक मिलने लगे और देखते ही देखते यह फिल्म आगे बढ़ती गई। 
 
राजकुमार राव और श्रद्धा कपूर अभिनीत इस हॉरर-कॉमेडी फिल्म ने पहले दिन 6.82 करोड़ रुपये का कलेक्शन चौंका दिया। दर्शकों की फिल्म को लेकर प्रतिक्रिया शानदार थी जिसको देख यह अंदाजा लगाना आसान था कि आने वाले दिनों में यह फिल्म शानदार प्रदर्शन करने वाली है। 
 
हुआ भी ऐसा ही। दूसरे दिन फिल्म के कलेक्शन 10.87 करोड़ रुपये तक जा पहुंचे और तीसरे दिन 13.57 करोड़ रुपये का कलेक्शन हुआ। इस तरह से पहले वीकेंड में फिल्म ने 31.26 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। 

ALSO READ: यमला पगला दीवाना फिर से : फिल्म समीक्षा

खास बात यह है कि मल्टीप्लेक्स में तो फिल्म ने बेहतर प्रदर्शन किया ही, सिंगल स्क्रीन और मास सर्किट्स में भी फिल्म का प्रदर्शन दूसरे और तीसरे दिन बेहतर हो गया। 
 
स्त्री का अंत खुला हुआ है और अब दूसरे भाग की तैयारी शुरू हो गई है। फिल्म के मेकर्स को विश्वास था कि फिल्म सफल रहेगी इसलिए उनके पास दूसरे भाग की स्क्रिप्ट लगभग तैयार है।
 
स्त्री की कामयाबी ने फिर साबित किया कि बिना छुट्टी के दिन भी फिल्म को रिलीज किए कामयाबी हासिल की जा सकती है। 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

बॉलीवुड हलचल

सलमान खान से ईशान खट्टर तक, बॉलीवुड के ये 'एलिजिबल बैचलर्स' हैं करोड़ों दिलों की धड़कन

अफगानिस्तान की ये मुस्लिम हसीना है महादेव की परम भक्त, जानिए क्यों भारत में ही रचाना चाहती हैं शादी?

महाशिवरात्रि पर रिलीज हुआ 'नागबंधम' का टीजर, विराट कर्णा का शिव अवतार बना सबसे बड़ी हाईलाइट

1000 साल पुराने सोमनाथ मंदिर के इतिहास को पर्दे पर लाएंगे संजय लीला भंसाली और केतन मेहता, 'जय सोमनाथ' का किया ऐलान

एक्टिंग, फिटनेस और बेबाकी की मिसाल हैं कविता कौशिक, 'चंद्रमुखी चौटाला' बन घर-घर बनाई पहचान

सभी देखें

जरूर पढ़ें

धुरंधर रिव्यू: दुश्मन को घर में घुसकर मारने की कहानी

शोले क्या फिर बॉक्स ऑफिस पर मचाएगी धमाल, गोल्डन जुबली पर 4K और Dolby 5.1 के साथ 12 दिसंबर को रिलीज

धर्मेन्द्र 100 से ज्यादा हिट फिल्मों वाला असली सुपरस्टार, अमिताभ-शाहरुख जैसे भी मीलों पीछे

धुरंधर का जादू कैसे चला? रणवीर सिंह की इस फिल्म की रिकॉर्डतोड़ कमाई के पीछे हैं ये 5 जबरदस्त कारण

गूगल पर 2025 में सबसे ज्यादा सर्च की गई ये फिल्में, देखिए लिस्ट

अगला लेख