sundarkand

स्त्री का बॉक्स ऑफिस पर धमाल जारी, आठवें दिन भी शानदार कलेक्शन

Webdunia
शनिवार, 8 सितम्बर 2018 (13:52 IST)
इस वर्ष कई ऐसी फिल्में रिलीज हुईं जिनके व्यवसाय ने सभी को चौंका दिया। राज़ी, सोनू के टीटू की स्वीटी के रिलीज होने के पहले किसी ने भी नहीं सोचा था कि ये फिल्में इतने शानदार तरीके से बॉक्स ऑफिस पर प्रदर्शन करेंगी, लेकिन अनोखा विषय, शानदार कहानी के बल पर ये फिल्में उनसे भी ज्यादा व्यवसाय करने में सफल रहीं जिनमें कि सितारे थे। 
 
राजकुमार राव और श्रद्धा कपूर बहुत बड़े सितारे नहीं हैं, लेकिन उनकी अभिनीत फिल्म 'स्त्री' बॉक्स ऑफिस पर धूम मचाए हुए है और शानदार प्रदर्शन कर रही है। फिल्म ने केवल वीकेंड ही नहीं बल्कि वीकडेज़ में भी अच्‍छा प्रदर्शन किया। साथ ही फिल्म जहां-जहां प्रदर्शित हुई वहां-वहां इसने सफलता हासिल की। 
 
फिल्म का दिन अनुसार प्रदर्शन इस प्रकार रहा:
 
पहला दिन : 6.83 करोड़ रुपये 
दूसरा दिन : 10.87 करोड़ रुपये 
तीसरा दिन: 14.57 करोड़ रुपये 
चौथा दिन : 9.70 करोड़ रुपये 
पांचवां दिन : 6.37  करोड़ रुपये 
छठा दिन : 6.55 करोड़ रुपये 
सातवां दिन : 5.50 करोड़ रुपये 
आठवां दिन : 4.39 करोड़ रुपये 
 

 
इस तरह से आठ दिनों में यह फिल्म 64.78 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर चुकी है। दूसरे सप्ताह में भी फिल्म ने अच्‍छी शुरुआत की है। संभव है कि दूसरे वीकेंड तक यह फिल्म 80 करोड़ रुपये के आंकड़े को छू ले। 
 
सौ करोड़ क्लब में फिल्म के शामिल होने की पूरी संभावना नजर आ रही है। दूसरे सप्ताह में 'पल्टन' या 'लैला मजनूं' जैसी फिल्मों से 'स्त्री' को खास टक्कर नहीं मिल रही है। संभव है कि 100 करोड़ क्लब में यह फिल्म तीसरे वीकेंड में शामिल हो जाए। 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

बॉलीवुड हलचल

अल्लू अर्जुन ने फ्रेंडशिप डे पर पेश की मिसाल, AA23 में दोस्तों को दिया बड़ा मौका, माइथ्री मूवी मेकर्स के साथ बनाया को-प्रोड्यूसर!

आकांक्षा चौधरी ने सुनाई कास्टिंग काउच की दर्दनाक कहानी, बोलीं- 'पैसों के बदले मेरे साथ सोने की डिमांड हुई'

फिल्मों के साथ बिजनेस में भी आगे रितिक रोशन, 5 साल की बड़ी प्रॉपर्टी डील चर्चा में

'बंटवारा 1947' के प्रमोशनल टूर में हर शहर के रियल हीरोज को सम्मानित करेंगे सनी देओल

Friendship Day Special: 'सोनू के टीटू की स्वीटी' में कार्तिक आर्यन ने सिखाया सच्ची दोस्ती का मतलब

सभी देखें

जरूर पढ़ें

बिकिनी पहन समंदर में उतरीं सनी लियोनी, बोल्ड लुक हुआ वायरल

पलक तिवारी के यूनिक लायन कॉर्सेट लुक पर फिदा हुए फैंस, देखिए एक्ट्रेस का बोल्ड अंदाज

शिमरी साड़ी में निक्की तंबोली ने ढाया कहर, डीपनेक ब्लाउज पहन लगाया बोल्डनेस का तड़का

45 साल की श्वेता तिवारी का कॉलेज गर्ल लुक, सिंपल अंदाज से जीता फैंस का दिल

क्या बॉलीवुड में कमबैक की तैयारी कर रहीं सेलिना जेटली? बोल्ड तस्वीरों से फिर मचाया तहलका

अगला लेख