Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
मंगलवार, 15 अक्टूबर 2024
webdunia
Advertiesment

डांस रियलिटी शो 'डांस प्लस' अपने 7वें सीजन के साथ करने जा रहा धमाकेदार वापसी

हमें फॉलो करें डांस रियलिटी शो 'डांस प्लस' अपने 7वें सीजन के साथ करने जा रहा धमाकेदार वापसी

WD Entertainment Desk

, गुरुवार, 30 नवंबर 2023 (13:05 IST)
dance plus season 7: डांस रियलिटी शो 'डांस प्लस' टीवी की दुनिया का एक जाना माना शो है। आठ साल पहले इस शो की शुरुआत हुई थी। और इसे भारत के पसंदीदा और चहीते रियलिटी शो का दर्जा अब तक हासिल है। ऐसे में अब जब ये शो अपने सातवें सीज़न के साथ वापस आ गया है।
 
डांस प्लस प्रो के दर्शक एक बार फिर इस डांस रियलिटी शो की धमाकेदार परफॉर्मेंसेज का इंतजार कर रहे हैं। रेमो डिसूजा और अन्य कप्तानों, शक्ति मोहन, पुनित पाठक और राहुल शेट्टी की मजेदार केमिस्ट्री के साथ, डांस प्लस अब दर्शकों को उनकी टेलीविजन स्क्रीन पर बांधे रखने की अपनी विरासत को जारी रखने के लिए पूरी तरह तैयार है।
 
इस साल डांस प्लस का नया सीज़न इंडियन डांस फॉर्म्स की प्रामाणिक बारीकियों का जश्न मनाने के लिए पूरी तरह तैयार है। डांस प्लस के नए प्रोमो के साथ इस शो का इरादा महान माइकल जैक्सन को एक अनूठी श्रद्धांजलि देना और भारतीय संस्कृति को घर-घर तक पहुंचाने की कोशिश करना है।
 
स्टार प्लस पर इस प्रतिष्ठित शो की विरासत को जारी रखते हुए पहले कभी नहीं देखी गई रोमांचक प्रस्तुतियों को देखने के लिए तैयार हो जाइए। डांस प्लस प्रो 16 दिसंबर से शनिवार और रविवार शाम 6 बजे स्टार प्लस पर प्रसारित होगा और डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर उपलब्ध होगा।
Edited By : Ankit Piplodiya

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

भारतीय अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव में सम्मानित हुए 'कांतारा' एक्टर ऋषभ शेट्टी