एसएस राजामौली की 'आरआरआर' ने रचा इतिहास, महज 98 सेकंड में बिके 932 टिकट

WD Entertainment Desk
गुरुवार, 5 जनवरी 2023 (16:27 IST)
एसएस राजामौली की फिल्म 'आरआरआर' ने बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा दिया था। इस फिल्म ने कई रिकॉर्ड तोड़ दिए। यह फिल्म भारत के बाद अब विदेशों में धूम मचा रही है। वहीं अब 'आरआरआर' ने अमेरिका में इतिहास रच दिया है। 

 
'आरआरआर' की लॉस एंजिलिस के एक चीनी थिएटर में 9 जनवरी को स्क्रीनिंग होने वाली है।। ये दुनिया का सबसे बड़ा आइमैक्स थिएटर है जिसमें 932 लोग एक साथ बैठ सकते हैं। आरआरआर के लिए जब टिकट बुकिंग शुरू हुई तो महज 98 सेकेंड में 932 टिकट बिक गए। 
 
फिल्म की स्क्रीनिंग करने वाले आयोजक बियॉन्ड फेस्ट ने इसकी जानकारी दी है। बियॉन्ड फेस्ट ने इसे एक भारतीय फिल्म के लिए 'ऐतिहासिक' पल के रूप में दर्शाया। उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा, यह ऑफिशियल और ऐतिहासिक है। आरआरआर फिल्म के टिकट को 98 सेकंड में चीनी थिएटर आईमैक्स ने बेच दिया। 
 
उन्होंने लिखा, किसी भी भारतीय फिल्म की इस प्रकार की स्क्रीनिंग इससे पहले कभी भी नहीं हुई, क्योंकि इससे पहले आरआरआर जैसी कोई फिल्म बनी ही नहीं। धन्यवाद एसएस राजामौली। 
 
बता दें कि एसएस राजामौली के निर्देशन में बनी फिल्म आरआरआर देश के आजाद होने से पहले साल 1920 के दौरान की काल्पनिक कहानी है। इस फिल्म में रामचरण, जूनियर एनटीआर, आलिया भट्ट और अजय देवगन अहम किरदार में हैं। 24 मार्च 2022 को रिलीज हुई आरआरआर ने दुनियाभर में कमाई के कई नए रिकॉर्ड बनाए है।
Edited By : Ankit Piplodiya 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

बॉलीवुड हलचल

एक्ट्रेस के साथ MBBS डॉक्टर भी हैं श्रीलीला, हॉट अंदाज से इंटरनेट पर मचा देती हैं तहलका

सलमान खान के फैंस को साजिद नाडियाडवाला के बर्थडे पर मिलेगा सरप्राइज, रिलीज हो सकता है सिकंदर का ट्रेलर

तुम्बाड के बाद फिर धमाल मचाने जा रहे सोहम शाह, फिल्म क्रेजी का ट्रेलर हुआ रिलीज

प्रोड्यूसर का दावा ट्रैप में फंसीं वायरल गर्ल मोनालिसा, निर्देशक सनोज मिश्रा पर लगाए गंभीर आरोप

दोस्ती और व्यक्तिगत पहचान का जश्न मनाती जिद्दी गर्ल्स का ट्रेलर रिलीज, इस इन प्राइम वीडियो पर रिलीज होगी सीरीज

सभी देखें

जरूर पढ़ें

Loveyapa review: मोबाइल की अदला-बदली से मचा स्यापा

देवा मूवी रिव्यू: शाहिद कपूर और टेक्नीशियन्स की मेहनत पर स्क्रीनप्ले लिखने वालों ने पानी फेरा

Sky Force review: एयर फोर्स के जांबाज योद्धाओं की कहानी

आज़ाद मूवी रिव्यू: अमन-साशा की बिगड़ी शुरुआत, क्यों की अजय देवगन ने यह फिल्म

इमरजेंसी मूवी रिव्यू: कंगना रनौट की एक्टिंग ही फिल्म का एकमात्र मजबूत पक्ष

अगला लेख
More