कोरोना की वजह से साउथ के मशहूर कॉमेडी एक्टर पांडु का निधन, पत्नी भी आईसीयू में भर्ती

Webdunia
गुरुवार, 6 मई 2021 (11:57 IST)
देश में कोरोना वायरस का कहर बढ़ता ही जा रहा है। इस महामारी की चपेट में हर दिन लाखों लोग आ रहे हैं। कोरोना की वजह से हजारों लोगों की मौत भी हो रही है। मनोरंजन जगत से जुड़े कई लोगों की भी कोरोना की वजह से मौत हो रही है। वहीं अब साउथ फिल्म इंडस्ट्री को भी बड़ा झटका लगा है। 

 
तमिल फिल्मों के मशहूर कॉमेडी एक्टर पांडु का कोरोना की वजह से निधन हो गया है। पांडु और उनकी पत्नी कुमुधा की रिपोर्ट कुछ दिनों पहले ही कोरोना पॉजिटिव आई थी। इसके बाद से दोनों का चेन्नई के प्राइवेट अस्पताल में इलाज चल रहा था। उनकी पत्नी अभी भी आईसीयू में भर्ती है।
 
अभिनेता के निधन की खबर सुनकर फिल्म इंडस्ट्री और फैंस के बीच शोक की लहर है। सभी सोशल मीडिया के जरिए अपना दुख जाहिर कर दिवंगत अभिनेता को श्रद्धांजलि अर्पित कर रहे हैं।
 एक्टर पांडु 74 साल के थे।
 
पांडु ने अजित कुमार स्टारर फिल्म 'कढ़ल कोटाई' में कैमियो रोल किया था। इस फिल्म में उनके अभिनय को दर्शकों ने खूब सराहा था। इसके बाद उन्होंने विजय स्टारर फिल्म 'घिल्ली' में पुलिस ऑफिसर की भूमिका निभाई थी। पांडु ने एक से बढ़कर एक फिल्में दी। अभिनेता ने कई फिल्मों में कॉमेडी रोल किए। दर्शकों को उनकी कॉमिक टाइमिंग काफी पसंद थी। 
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

बॉलीवुड हलचल

केसरी वीर का नया गाना केसरी बंधन हुआ रिलीज, सूरज पंचोली और आकांक्षा शर्मा के बीच दिखी जबरदस्त केमिस्ट्री

राशा थडानी का टिप टिप बरसा पानी पर सिजलिंग डांस, मां रवीना टंडन को छोड़ा पीछे, वीडियो वायरल

कान, कैन और कांस, क्या है Cannes का सही उच्चारण, जानिए फिल्म फेस्टिवल से जुड़ी रोचक जानकारियां

मिथुन चक्रवर्ती के अवैध निर्माण पर चलेगा बुल्डोजर, BMC ने भेजा लीगल नोटिस

परेश रावल ने कंफर्म किया हेरा फेरी 3 से हुए बाहर, बताई वजह

सभी देखें

जरूर पढ़ें

रेड 2 मूवी रिव्यू: रेड की परछाई में भटकी अजय देवगन की एक औसत फिल्म

बॉडीकॉन ड्रेस पहन पलक तिवारी ने फ्लॉन्‍ट किया कर्वी फिगर, लिफ्ट के अंदर बोल्ड अंदाज में दिए पोज

मोनोकिनी पहन स्विमिंग पूल में उतरीं राशि खन्ना, बोल्ड अदाओं से इंटरनेट पर मचाया तहलका

मोनालिसा ने फिर गिराई बिजलियां, जंप सूट में शेयर की सुपर हॉट तस्वीरें

जाट मूवी रिव्यू: सनी देओल का ढाई किलो का हथौड़ा और सॉरी बोल का झगड़ा

अगला लेख