रणवीर सिंह की '83' और अक्षय की 'सूर्यवंशी' मार्च 2021 में हो सकती है सिनेमाघरों में रिलीज

Webdunia
शुक्रवार, 20 नवंबर 2020 (18:10 IST)
कोरोनावायरस के कारण साल 2020 में कई फिल्मों की रिलीज को टाल दिया गया। इस साल की शुरुआत में रिलीज होने वाली दो बड़ी फिल्मों 'सूर्यवंशी' और '83' का दर्शकों को बड़ी बेताब से इंतजार था। लेकिन कोरोना के कारण लगे लॉकडाउन की वजह से ये दोनों ही फिल्में सिनेमाघरों में दस्तक नहीं दे पाई और इनकी रिलीज डेट अनिश्चिकाल तक के लिए टाल दी गई।

 
अक्षय कुमार की कॉप फिल्म सूर्यवंशी और रणवीर सिंह की स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म 83 की रिलीज डेट को लेकर फैंस काफी उत्सुक हैं कि ये दोनों बड़ी फिल्में कब देखने को मिलेंगी। ताजा खबरों की मानें तो, '83' और 'सूर्यवंशी' दोनों ही फिल्में अगले साल 31 मार्च से पहले सिनेमाघरों में रिलीज की जाएंगी। हालांकि दोनों फिल्मों की रिलीज डेट फाइनल नहीं हुई है। 
 
दोनों ही फिल्में रिलायंस एंटरटेनमेंट प्रोडक्शन के बैनर तले बनाई गई है। बीते दिनों रिलायंस एंटरटेनमेंट के ग्रुप सीईओ एस सरकार ने एक इंटरव्यू के दौरान यह खुलासा किया था कि ये दोनों ही फिल्में 2021 में रिलीज की जाएंगी। रणवीर सिंह-दीपिका पादुकोण स्टारर '83' में 1983 में भारतीय क्रिकेट टीम द्वारा पहली बार वर्ल्डकप जीतने की कहानी को दिखाया जाएगा। 
 
वहीं अक्षय कुमार की 'सूर्यवंशी' एक एक्शन थ्रिलर होगी, जिसमें अभिनेता पुलिस ऑफिसर के किरदार में दिखाई देंगे। फिल्म में कैटरीना कैफ अभिनेता की पत्नी का रोल निभाती नजर आएंगी। रोहित शेट्टी के निर्देशन में बनी इस फिल्म में अजय देवगन और रणवीर सिंह भी स्पेशल अपीयरेंस में दिखाई देंगे।
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

बॉलीवुड हलचल

फिल्म रंगीला में टपोरी दिखने के लिए आमिर खान ने किया था यह काम

महेश भट्ट का विवादों से रहा है पुराना नाता, बेटी को किस कर बुरे फंसे थे निर्देशक

वाइन पीने की चाह में गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा ने अपनाया ईसाई धर्म

बॉलीवुड के बाद अब साउथ इंडस्ट्री में धमाल मचाएगी किल, तमिल और तेलुगु में बनेगा फिल्म का रीमेक

लगातार मिल रही धमकियों के बीच सलमान खान ने किया दुबई मॉल का दौरा, सुपरस्टार को देखने उमड़ी फैंस की भीड़

सभी देखें

जरूर पढ़ें

स्त्री 2 फिल्म समीक्षा : विक्की की टीम का इस बार सरकटा से मुकाबला

खेल खेल में मूवी रिव्यू: अक्षय कुमार की कॉमिक टाइमिंग जोरदार, लेकिन ‍क्या फिल्म है मजेदार?

वेदा फिल्म समीक्षा: जातिवाद की चुनौती देती जॉन अब्राहम और शरवरी की फिल्म | Vedaa review

औरों में कहां दम था मूवी रिव्यू: अजय देवगन और तब्बू की फिल्म भी बेदम

Kill movie review: खून के कीचड़ से सनी सिंगल लोकेशन थ्रिलर किल

अगला लेख
More